{"_id":"3329ba3e2f0b1641d8a9560a31bad312","slug":"response-after-finding-partner-was-gay","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या हुआ, जब कैरल को पता चला कि उसका पति गे है","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
क्या हुआ, जब कैरल को पता चला कि उसका पति गे है
Sun, 12 Jul 2015 08:38 AM IST
Updated Sun, 12 Jul 2015 08:38 AM IST
विज्ञापन
क्या हुआ, जब कैरल को पता चला कि उसका पति गे है
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कई समलैंगिक पुरुष और महिलाएं विपरीत सेक्स के लोगों से शादी करते हैं। लेकिन ऐसे लोगों के जीवनसाथी पर उस वक़्त क्या गुजरती है, जब उन्हें अपनी शादी बिखरती नज़र आती है? हाल में हमने ऐसे समलैंगिक पुरुषों की कहानियां बताई थीं, जिन्होंने महिलाओं से शादी की। इसे लेकर हमें उन पाठकों की जबरदस्त प्रतिक्रियाएं मिलीं, जिनका साबका इस सच्चाई के दूसरे पहलू से हुआ था। यानी जिनकी पत्नियां या फिर पति शादी के बाद समलैंगिक निकले।
पूरी रिपोर्ट--सारा बेल/विक्टोरिया डर्बीशायर प्रोग्राम
क्या हुआ, जब कैरल को पता चला कि उसका पति गे है
2 of 7
टूटा रिश्ता-इनमें से एक एमा हैं, जिन्हें एक साल पहले ही पता चला कि उनके पति 'गे' हैं। एमा कहती हैं, "ऐसे लोगों के बारे में कुछ भी कहना होमोफ़ोबिक होने जैसा लगता है। लेकिन वो तो अपनी बेबस बीवी को छोड़कर नई ज़िंदगी की तरफ जा सकते हैं। पर आपको लगेगा कि आपकी पूरी ज़िंदगी बरबाद हो गई ।" सबसे मुश्किल बात होती है अपने पूर्व जीवनसाथी को पूरी ज़िंदादिली के साथ रिश्ते से अलग होने का जश्न मनाते देखना। उन्हें इस बात की कोई फिक्र नहीं होती कि उन्होंने अपने पीछे तबाही के कैसे निशान छोड़े हैं।
क्या हुआ, जब कैरल को पता चला कि उसका पति गे है
3 of 7
'वो झूठा निकला'-ऐसा ही अनुभव 43 साल की कैरल का है। उनके पूर्व पति अब समलैंगिकों के अधिकारों के लिए काम करते हैं। उन्होंने एक संदेश देखा, जिसमें उनके पति को प्रेरणा देने वाला और रोल मॉडल बताया गया था। वे कहती हैं, "मुझे इससे बड़ी चिढ़ हुई कि कोई उसमें ये दो खूबियां देख सकता है, जबकि उसने हमारे रिश्ते को खुद से और मुझसे झूठ बोलते हुए ही जिया।" कैरल के मुताबिक, "खुद को समलैंगिक स्वीकार करने की नाकामी से उसने हमारे परिवार को तबाह कर दिया। मेरे लिए इसमें गर्व करने की कोई बात नहीं है।" उन दोनों की शादी 2003 में हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। वो बहुत खुश थीं, लेकिन उन्हें इस बात के संकेत मिलते रहे थे कि कहीं कुछ ग़लत है। उनके पति के कंप्यूटर में दर्ज गे डेटिंग प्रोफाइल भी शक की एक वजह था। 2009 में उनके पति ने बताया कि वो बाइसेक्सुअल हैं, लेकिन उनके साथ रहना चाहते हैं। कैरल कहती हैं कि उन्हें ये मंजूर नहीं था लेकिन उन्हें लगा कि वो इसका कोई रास्ता निकाल सकते हैं क्योंकि वो ऐसा शख्स था, जिसके साथ वो अपनी ज़िंदगी बिताना चाहती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या हुआ, जब कैरल को पता चला कि उसका पति गे है
4 of 7
बिखरी दुनिया-केरोल बताती हैं, "एक दिन वो घर आए। कहा कि वो गे हैं और घर छोड़कर चले गए। मुझे लगा कि मेरी सारी दुनिया बिखर गई, लेकिन वो वापस आए और कहा कि चलो बच्चों की ख़ातिर हम एक साथ रहते हैं। मुझे पता नहीं था कि क्या करना है तो हम एक झूठ के सहारे दो साल रहे। दूसरों के लिए हम एक सामान्य खुशहाल दंपति थे।" लेकिन इससे बात नहीं बनी और दोनों का तलाक हो गया। कैरल कहती हैं कि उन्हें जो धक्का लगा, वही उनके लिए सबसे बड़ी मुश्किल थी। उनके पति के पास हालात से तालमेल बिठाने का मौका था, लेकिन उनके लिए सबकुछ बहुत जल्दी हो गया। उनके पति ने अब एक पुरुष से शादी कर ली है। वो कहती हैं, "मुझे इससे उबरने में लंबा वक्त लगा। मेरे लिए ये भरोसे की बात थी। मैं किसी और पर दोबारा कैसे भरोसा कर सकती हूं?"
विज्ञापन
क्या हुआ, जब कैरल को पता चला कि उसका पति गे है
5 of 7
मुश्किल सवाल-51 साल के केविन बताते हैं कि शादी के सात साल बाद तक उन्हें पता नहीं था कि उनकी पत्नी समलैंगिक है। केविन कहते हैं, "एक दिन वो मेरे पास आई और कहा, अगर मेरी एक गर्लफ्रेंड हो तो आपको दिक्कत तो नहीं। अगर आपके साथी का विपरीत लिंग के किसी व्यक्ति के साथ अफेयर हो तो आप नाराज़ हो सकते हैं, लेकिन ये स्थिति ज्यादा मुश्किल है।" वो शादी तोड़ना नहीं चाहती थी, लेकिन केविन एक झूठ के साथ जिंदगी नहीं बिता सकते थे। ऐसे में दोनों ने तलाक ले लिया। तब से दोनों के बीच बात नहीं हुई है। केविन की ज़िंदगी बिखर गई और वो खुदकुशी के बारे में सोचने लगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।