बिना दवा के घर में ही ठीक करें बीपी, करें ये आसान उपाय
अगर कोई काफी दिनों से ब्लडप्रेसर की दवाइयां ले रहा हो और उसका बीपी ठीक न हो रहा हो तो उसे और ज्यादा ज्यादा दवाइयां खाने की जरूरत नहीं है। घर में ही ये 10 आसान उपाय करें जो बीपी में फायदेमंद हैं।
बिना दवा के घर में ही ठीक करें बीपी, करें ये आसान उपाय
अगर आपको ब्लड पेसर या ऐसी कोई अन्य बीमारी में लाइफ स्टाइल (दिनचर्या) का बहुत बड़ा रोल होता है। ऐसे में यदि आप हेल्दी लाइफ स्टाइल अपने तो आपको बीपी जैसी बीमारियों के लिए दवाई खाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगे की स्लाइडों में देखें बीपी ठीक करने के लिए जरूरी उपाए।
बिना दवा के घर में ही ठीक करें बीपी, करें ये आसान उपाय
वजन कम करें
बीपी की समस्या अधिकांशतः उन्हीं लोगों में होती है जिनका वजन बढ़ा होता है। इसलिए बीपी से मुक्ति पाने के लिए वजन घटाने में ध्यान लगाएं। इसके लिए कम से कम वसा वाली चीजें खाएं और अन्य जरूरी उपाय भी करें।
बिना दवा के घर में ही ठीक करें बीपी, करें ये आसान उपाय
रोज व्यायाम करें
बीपी पर नियंत्रण पाने के लिए दिन में कम से कम आधे घंटे तक व्यायाम या चलने फिरने वाले काम करें। व्यायाम करना शुरू करें तो फिर रोजाना करें क्योंकि बीच में बंद करने से आपका बीपी फिर से बढ़ सकता है।
बिना दवा के घर में ही ठीक करें बीपी, करें ये आसान उपाय
हेल्दी डाइट लें
जब आपका वजन बढ़ा हो खासकर जब पीबी की समस्या हो तब आपके लिए हेल्दी डाइट लेना बहुत जरूरी हो जाता है। हेल्दी डाइट का मतलब खाने में ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां और फल लेना और तेल और घी वाली चीजों को कम से कम लेना। इसके लिए आप अन्य जरूरी उपाय भी कर सकते हैं।