खबरदार, आपकी सेहत खराब कर देंगे ये फैशन आइटम
महिलाएं फैशन के नाम पर बड़े बैग लेकर चलना बसंद करती हैं और उसमें ज्यादा से ज्यादा सामान भर लेती हैं लेकिन रोज इतने भारी बैग टांगे रखने से गंभीर कमरदर्द और गर्दनदर्द की समस्या होती है और शरीर की मुद्रा भी बिगड़ती है।
खबरदार, आपकी सेहत खराब कर देंगे ये फैशन आइटम
रोज रोज सिरदर्द, कानों में खुजली या धुंधला दिखने के पीछे आपके कॉलर और टाई का हाथ हो सकता है। कसे हुए शर्ट के कॉलर और टाई से दिमाग तक होने वाला खून का बहाव कम हो सकता है। इससे आंखों पर भार बढ़ता है और यह समस्याएं होती हैं। इससे आपकी गर्दन की गतिविधि कम हो सकती है और कंधों पर जोर पड़ता है।
खबरदार, आपकी सेहत खराब कर देंगे ये फैशन आइटम
दिखने में तो ये चप्पलें काफी हल्की और आरामदायक लगती हैं लेकिन असल में इन से भी शरीर को नुकसान पहुंचता है। इनमें एढ़ियों को मुलायम और आरामदायक रखने की कोई सुविधा नहीं होती इसलिेए इनको पहनने पर हमारे चलने का तरीका भी बदल जाता है। यही नहीं, इसके कारण पैर और जोड़ों में भी दर्द होता है।
खबरदार, आपकी सेहत खराब कर देंगे ये फैशन आइटम
अक्सर कान में लंबे और भारी झुमके पहनने वालों को यह ध्यान रखना चाहिए कि ऐसा करने से धीरे धीरे उनके कान खिंचने लगेंगे। झुमके के भार से कान का छेद इतना फट जाएगा कि आखिरकार ऑपरेशन से ही उसे सिलवाना पड़ेगा।
खबरदार, आपकी सेहत खराब कर देंगे ये फैशन आइटम
बेल्ट पहनना फैशन नहीं कई बार जरूरत बन जाती है और इसमें बुराई भी नहीं है। लेकिन इसे बहुत कस कर बांधने से आपका पैर सुन्न पड़ सकता है और उसमें दर्द भी हो सकता है। डॉक्टर कहते हैं कि बेल्ट को ज्यादा टाइट बांधने से पेट से जांघ की तरफ जाने वाली नस दब सकती है। इसलिए खासतौर पर खाना खाने के बाद अपनी बेल्ट थोड़ी ढीली कर लिया करें।