मूड बदलने का सुपरहिट फॉर्मूला है गुलाब और कॉफी, जानिए कैसे
तनाव और चिढ़चिढ़ापन हमारी खुशियों में सेंध लगाए रहता है लेकिन इससे बचने का तरीका हमारे ही हाथों में हैं। जानिए खुश रहने के कुछ सरल तरीके जिन्हें आप आसानी से अपना सकते हैं और वैज्ञानिकों ने भी इन पर अपनी मुहर लगा दी है।
मूड बदलने का सुपरहिट फॉर्मूला है गुलाब और कॉफी, जानिए कैसे
हावर्ड विश्वविद्यालय के एक शोध में सामने आया था कि जो लोग अपने घर में ताजा फूल रखते हैं वे ज्यादा खुश और फुर्तीला महसूस करते हैं। यानि आप अपनी चिंताएं दूर करने के लिए गुलाबों को भी सूंघ सकते हैं। इनकी महक आपके मन और दिमाग को शांत करेगी।
मूड बदलने का सुपरहिट फॉर्मूला है गुलाब और कॉफी, जानिए कैसे
2012 में 12,000 लोगों पर किए गए एक शोध में यह नतीजा निकला कि विटामिन डी की कमी वाले लोग ज्यादा तनाव में रहते हैं। इसलिए अगर आपके साथ भी अक्सर ही ऐसा होता है तो डॉक्टर से बात करें, हो सकता है आपके खाने में विटामिन डी की कमी हो। इस विटामिन से भीर चीजें जरूर खाएं।
मूड बदलने का सुपरहिट फॉर्मूला है गुलाब और कॉफी, जानिए कैसे
2014 में सैन फ्रांसिस्को स्टेट विश्वविद्यालय ने अपने शोध में पाया कि महंगी चीजों पर पैसा खर्च करने के बजाए नई नई जगह घूमने, दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने और नए अनुभवों से गुजरने में लोगों को ज्यादा खुशी और शांति महसूस होती है। आप भी कुछ ऐसा करने की सोच सकते हैं, पिकनिक का प्लान बढ़िया रहेगा।
मूड बदलने का सुपरहिट फॉर्मूला है गुलाब और कॉफी, जानिए कैसे
शोध यह भी कहता है कि दिन में 4 से ज्यादा गिलास सोडा पीने वालों में डिप्रेशन होने की 30 प्रतिशत अधिक संभावना रहती है। इसके बजाए कॉफी पीने से यह खतरा कम होता है। बेहतर है कि तनाव दूर करने के लिए कोल्ड कॉफी या आईस टी पिएं।