कैसे इतने खुश और स्वस्थ रहते हैं जापानी, ये रहे उनके टोटके
क्या आप जानते हैं जापान में 50,000 से ज्यादा लोग 100 साल से भी ज्यादा जीते हैं। तो आखिर अच्छी सेहत औऱ बेहतर जिंदगी के लिए उनके क्या राज हैं? ये बहुत सरल और अपनाने लायक हैं। इन्हें जानें और आजमाने की कोशिश करें। क्या पता आप भी खुशहाल जिंदगी की करफ बढ़ते जाएं।
कैसे इतने खुश और स्वस्थ रहते हैं जापानी, ये रहे उनके टोटके
जापानी दूसरों के मुकाबले 25% कम कैलोरी खाते हैं। एक शोध में भी पाया गया था कि कम कैलोरी खाने से लीवर स्वस्थ रहता है। उनका खाना षौष्टिक होता है। देखिए वो अपने खाने में क्या क्या शामिल करते हैं जो आप भी खा सकते हैं।
कैसे इतने खुश और स्वस्थ रहते हैं जापानी, ये रहे उनके टोटके
जापानियों की डाइट में मछली जरूर होती है। वे हमारी तरह ही चाय जरूर पीते हैं। लेकिन ये मीठी दूध वाली चाय के बजाए ग्री टी पीना बेहतर समझते हैं। ग्रीन टी से कैंसर का खतरा कम होता है। जो लोग दिन में पांच कप ग्रीन टी पीते हैं उनकी मृत्यु दर 26% कम होती है।
कैसे इतने खुश और स्वस्थ रहते हैं जापानी, ये रहे उनके टोटके
इसके अलावा वे ज्यादातर पत्तेदार सब्जियां खाते हैं। पूर्वी देशों के मुकाबले जापानी 6 गुना ज्यादा चावल खाते हैं और उनके एक वक्त के खाने में चार सब्जियां होती हैं। पोर्क तो वे सिर्फ तब खाते हैं जब कोई खास अवसर हो।
कैसे इतने खुश और स्वस्थ रहते हैं जापानी, ये रहे उनके टोटके
जापान के ओकिनावा शहर की बात करें तो वहां के लोग 'इकिगई' नाम की धारणा का पालन करते हैं। जो ये कहती है कि जिंदगी हो तो ऐसी जिसका कोई अर्थ हो औऱ जीने लायक हो। वे एक दूसरे का ध्यान रखते हैं, चाहे कोई इंसान हो, जानवर हो या पौधा। इसका कारण ये माना जाता है कि दूसरों के बारे में सोचने से अपनी परेशानियों की तरफ ध्यान नहीं जाने पाता।