इस मसाले के हैं अनेक फायदे, जानेंगे तो रोज खाएंगे
मसाले जितना ही हमारे भोजन को स्वादिष्ट बनाते हैं उतने ही वह सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं और ऐसा किसी मान्यता की वजह से नहीं कहा जाता बल्कि इन मसालों में कुछ ऐसे रासायनिक तत्व होते हैं जो सेहत के लिए बेहद जरूरी हैं।
इस मसाले के हैं अनेक फायदे, जानेंगे तो रोज खाएंगे
जीरा एक ऐसा भारतीय मसाला है जिसका इस्तेमाल कई तरह व्यजनों खासकर दाल और सब्जियों में किया जाता है। जीरा व्यंजन का स्वाद लजीज और खुशबूदार बनाने के साथ ही मोटापा जैसी कई गंभीर समस्याओं में फायदेमंद है। जानें जीरा के फायदे।
इस मसाले के हैं अनेक फायदे, जानेंगे तो रोज खाएंगे
अगर आप मोटापा घटाना चाहते हैं तो आपके लिए जीरा बहुत ही फायदेमंद मसाला हो सकता है। एक नई शोध में दावा किया गया है कि जीरा पाउडर बहुत ही तेजी से मोटापा घटाता है। यह शरीर अनावश्य कोलेस्ट्राल को खत्म करता है और चर्बी को कम करता है।
इस मसाले के हैं अनेक फायदे, जानेंगे तो रोज खाएंगे
अगर आपने कभी सोचा हो कि जीरा में ऐसा क्या जिससे वह हर तरह की सब्जी में डाला जाता है तो आपको बता दें कि पाचनतंत्र को मजबूत रखने में जीरा का अहम योगदान है। अगर आपके पेट में किसी वजह से दर्द है जीरा की चाय पिंए इससे आपको राहत मिलेगी।
इस मसाले के हैं अनेक फायदे, जानेंगे तो रोज खाएंगे
एक गिलास पानी में एक चम्मच जीरा को पानी के भूरे होने तक उबालें और फिर इसे छानकर ठंडा होने दें। ये पानी जब सामान्य ताप पर आए जाए तो इसे पी लें। इस तरह से दिन में तीन बार जीरा की चाय पीने से पेट दर्द, बदहजमी और मोटापा से आराम मिलेगा।