चलिए जूतों की अजीबोगरीब दुनिया में
बीबीसी अपने पाठकों की किसी विशेष थीम पर भेजी गई तस्वीरें प्रकाशित करता है। इस बार की थीम हैं जूते और शुरुआत करते हैं ब्रैंडन क्लाइन के लिए गए इस फोटो से, जिसे बीबीसी ने अमर उजाला से सांझा किया है। सभी फोटोः बीबीसी
चलिए जूतों की अजीबोगरीब दुनिया में
ये तस्वीर भेजी है एंडी प्राइस ने जो कहते हैं, “जूतों वाले इस पेड़ की तस्वीर मैंने पिछले साल (अमरीका के) नेवाडा से ज़ियोन नेशनल पार्क जाते हुए ली थी। शायद किसी को नहीं पता है कि इस पेड़ से जूते क्यों लटकाए गए हैं। ”
चलिए जूतों की अजीबोगरीब दुनिया में
ये तस्वीर सिमोन हंट की तरफ़ से हमारे पास आई। इसके बारे में उनका कहना है, “मेरी बेटी अपने छोटे छोटे जूते पहन कर स्कूल जाने की तैयारी कर रही है।”
चलिए जूतों की अजीबोगरीब दुनिया में
इस तस्वीर को भेजने वाले डंकन होल्म्स कहते हैं, “ये पीले जूते मुझे ट्यूब (लंदन की भूमिगत ट्रेन) में सफर करते हुए दिखे। इसके साथ ब्राउन जूतों में मेरी साथी मरीसा बैठी हुई हैं।”
चलिए जूतों की अजीबोगरीब दुनिया में
इस तस्वीर के बारे में हेंक ब्लोम का कहना है, “ये हैं केप टाउन में रहने वाले बेकर जुलियन पेद्रो जिन्होंने आइसिंग से ये जूते अपनी पैदा होने वाली बेटी की पार्टी के लिए तैयार किए हैं।”