SSC के परीक्षा सिस्टम में बदलाव, 12वीं पास जरूर पढ़ें
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) परीक्षा 2015 की इलाहाबाद केंद्र की परीक्षा व्यवस्था में बदलाव किया है। (रिपोर्ट: अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद)
SSC के परीक्षा सिस्टम में बदलाव, 12वीं पास जरूर पढ़ें
एसएससी मध्य क्षेत्र के निदेशक की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि परीक्षा के दौरान केंद्रों पर परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष का आवंटन तो किया जाएगा, परंतु परीक्षार्थी किस सीट पर बैठेगा, इसका निर्धारण कक्ष के अंदर कक्ष निरीक्षक एवं केंद्राध्यक्ष करेंगे।
SSC के परीक्षा सिस्टम में बदलाव, 12वीं पास जरूर पढ़ें
वहीं, एसएससी की ओर से केंद्रीय सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए चार अक्तूबर को हुई परीक्षा में गड़बड़ी पाए जाने पर इलाहाबाद के सेंट विष्णा आआरएन स्कूल की पहली एवं दूसरी पाली की परीक्षा निरस्त कर दी गई है।
SSC के परीक्षा सिस्टम में बदलाव, 12वीं पास जरूर पढ़ें
एसएससी मध्य क्षेत्र के निदेशक की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि इस परीक्षा केंद्र पर पहली पाली में पांच एवं दूसरी पाली में पांच कुल मिलाकर 10 नकलची पकड़े गए थे। एसएससी ने इस केंद्र की पहली एवं दूसरी पाली की परीक्षा निरस्त कर दी है।
SSC के परीक्षा सिस्टम में बदलाव, 12वीं पास जरूर पढ़ें
एसएससी ने कानपुर में सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज इंदिरा नगर कानपुर की दूसरी पाली, मुजफ्फरपुर में मारवाड़ी हाईस्कूल चंदवारा बनारस बैंक चौक के पास की दूसरी पाली की परीक्षा एवं पटना में गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल ग्रैंडनीबाग एवं आरपीएस गर्ल्स पब्लिक स्कूल दानापुर पटना की दूसरी पाली की परीक्षा निरस्त कर दी है।