तनख्वाह भी और 'तोहफे' भी, क्या आप करना चाहेंगे ये नौकरियां
भारत की कुछ ऐसी प्राइवेट कंपनियां हैं जहां अगर आपको काम करने का मौका मिल जाए तो आप खुशी से फूले नहीं समाएंगे क्योंकि यहां कर्मचारियों के सेहत से लेकर मनोरंजन तक की पूरी सुविधा है। खासकर महिलाओं के लिए यहां कई तरह की सेवाएं हैं। जानिए, कौन सी हैं ये कंपनियां।
तनख्वाह भी और 'तोहफे' भी, क्या आप करना चाहेंगे ये नौकरियां
नोएडा स्थित आरएमएसआई कंपनी में कर्मचारियों की सेहत का अच्छा ख्याल रखा जाता है। स्तन और सर्विक्स कैंसर से पीड़ित महिला कर्माचियों को की सेहत के लिए कंपनी ने पहल की है। वे थायरॉइड और स्त्रीरोग समस्याओं का चेकअप सुविधा का भी लाभ उठा सकती हैं।
तनख्वाह भी और 'तोहफे' भी, क्या आप करना चाहेंगे ये नौकरियां
आईटी कंपनी माइंडट्री कंसलटेंसी अपनी महिला कर्मचारियों के बच्चों के लिए बेबी केयर सेंटर भी चलाती है ताकि माएं अपने बच्चों के साथ रहते हुए काम कर पाएं। साथ ही उन्हें अपनी मैटर्निटी छुट्टियां आगे बढ़ाने या पति के साथ बाहर घूमने जाने या परिवार के साथ खास समय बिताने के लिए भी छुट्टियां मिलती हैं।
तनख्वाह भी और 'तोहफे' भी, क्या आप करना चाहेंगे ये नौकरियां
देश भर के मैरियट होटलों में महिला कर्मचारियों को रानियों जैसा रखता जाता है। कपंनी उन्हें बर्थडे या शादी की सालगिराह जैसे अपने खास दिनों पर छ: लोगों के लिएहोटल में ही मुफ्त खाने या रुकने की सुविधा देती है।
तनख्वाह भी और 'तोहफे' भी, क्या आप करना चाहेंगे ये नौकरियां
एक्सेंचर कंपनी में महिला कर्मचारियों के लिए वहिनी नाम का एक खास ग्रुप बना है जो उनकी हर उस परेशानी का हल निकालता है तो उन्हें काम के वक्त झेलनी पड़ती या पड़ सकती हैं। गर्भवती महिलाओं को स्त्रीरोग विशेषज्ञ के पास भी नियमित रूप से भेजा जाता है।