मुर्गों को लड़ाकर लगाते थे लाखों का सट्टा, पकड़े गए 'मुर्गे'
ग्राम खानपुर बांगर स्थित बाग में मुर्गों को लड़ाकर सट्टा खेलने के लिए रविवार को सजाई गई महफिल में पुलिस ने छापा मारा। इस पर सट्टा लगाने वाले ज्यादातर लोग भाग खडे़ हुए। इसके बावजूद पुलिस ने 15 लोगों को दो मुर्गों के साथ दबोच लिया। वहीं, मौके पर सट्टा लगाने वालों के लिए खाने-पीने की शानदार व्यवस्था की गई थी। पुलिस ने मौके से आठ कार भी कब्जे में ली हैं।
ब्यूरो/अमर उजाला, परीक्षितगढ़(मेरठ)
मुर्गों को लड़ाकर लगाते थे लाखों का सट्टा, पकड़े गए 'मुर्गे'
ग्राम खानपुर बांगर निवासी आसिफ के आम के बाग में काफी समय से प्रत्येक माह के पहले रविवार को मुर्गों को लड़ाकर सट्टा खेला जाता है। आज भी दूरदराज से लोग मुर्गे लेकर पहुंचे। इनके लिए यहां बिरयानी, पान और फलों के स्टाल लगाए गए थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। इस पर मुर्गे लड़ा रहे लोग भागने लगे।
मुर्गों को लड़ाकर लगाते थे लाखों का सट्टा, पकड़े गए 'मुर्गे'
वहीं, पुलिस ने मेहरूद्दीन पुत्र अलीशेर, शाहिद पुत्र मुनीर, अशोक पुत्र जयभगवान निवासीगण लोनी, सचिन पुत्र उदल, रमेश पुत्र बलजीत, सनी पुत्र मदन निवासीगण टटीरी बागपत, रवि पुत्र भीम मोदीनगर, राजेन्द्र पुत्र बसंतराम निवासी पतला निवाड़ी, ललित पुत्र शौराज निवासी खानपुर जानी, लियाकत पुत्र मेराजुद्दीन निवासी मेरठ, नवल सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी हापुड़, राजेश पुत्र गुलाब सिंह निवासी गाजियाबाद, सुरेश पुत्र ब्रह्म सिंह निवासी कंकरखेड़ा मेरठ, शहादत पुत्र मौ. इस्लाम निवासी बहादुरगढ़ हापुड़, दौलत पुत्र बुद्ध सिंह सिखेड़ा इंचौली को दो मुर्गों के साथ दबोच लिया। पुलिस ने मौके से आठ कार भी पकड़ीं।
मुर्गों को लड़ाकर लगाते थे लाखों का सट्टा, पकड़े गए 'मुर्गे'
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि खानपुर बांगर निवासी आरिफ बाग में मुर्गों को लड़वा कर जीतने वालों से रकम का दस फीसदी कमीशन लेता है। प्रत्येक माह के पहले रविवार को आगरा, बरेली, पानीपत, सोनीपत, एटा, दिल्ली, हापुड़ और गाजियाबाद समेत अन्य शहरों से लोग अपने मुर्गे लग्जरी कारों में लेकर गांव खानपुर पहुंचते हैं। यहां दस हजार से एक लाख रुपये तक का सट्टा लगाया जाता है।
मुर्गों को लड़ाकर लगाते थे लाखों का सट्टा, पकड़े गए 'मुर्गे'
एसपीसीए के सदस्य संदीप पहल ने कहा कि मुर्गों को आपस में लड़ाकर पशुओं पर अत्याचार किया जा रहा है। यदि पुलिस ने आरोपियों को छोड़ दिया या फिर जमानत दे दी तो उच्चाधिकारियों से शिकायत की जाएगी। पकडे़ गए लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज होना चाहिए। पुलिस ने मुर्गों की लड़ाई के नाम पर चल रहे सट्टे की सूचना पर छापा मारा। इस पर सट्टा खेल रहे लोग अपनी कारों को छोड़कर मुर्गों समेत जंगल में छिप गए। थानाध्यक्ष श्यामवीर ने बताया कि गांव खानपुर के जंगल से 15 लोग पकडे़ हैं। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।