फतेहपुर के मंदिर में लगी दस्यु ददुआ की मूर्ति, तस्वीरें
कहीं कोई हल्ला नहीं मचा और रविवार को उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में स्थित नरसिंहपुर कबरहा स्थित शिवहरे रामजानकी मंदिर में दस्यु शिव कुमार पटेल उर्फ ददुआ और उसकी पत्नी केतकी देवी उर्फ बड़ी की मूर्तियां परिजनों ने गुपचुप ढंग से स्थापित कर दीं। (अमर उजाला ब्यूरो,फतेहपुर)
फतेहपुर के मंदिर में लगी दस्यु ददुआ की मूर्ति, तस्वीरें
महज 30 मिनट में मूर्तियों की स्थापना हो गई। धाता ब्लाक क्षेत्र के इस मंदिर का निर्माण दस्यु सरगना ने ही कराया था। मूर्ति स्थापना के दौरान मंदिर का मुख्य द्वार बंद रखा गया और इस दौरान मंदिर के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। (तस्वीरें फेसबुक से साभार)
फतेहपुर के मंदिर में लगी दस्यु ददुआ की मूर्ति, तस्वीरें
मंदिर में चार फरवरी से शुरू हुए 10 दिवसीय धार्मिक महोत्सव के दौरान दस्यु, उसकी पत्नी के साथ माता-पिता की मूर्तियां भी लगाने की घोषणा की गई थी। इस पर विरोध के कुछ स्वर उठे तो परिजन खुल कर बोलने से बचते रहे।
फतेहपुर के मंदिर में लगी दस्यु ददुआ की मूर्ति, तस्वीरें
बृहस्पतिवार रात ददुआ की माता कृष्णा देवी व पिता राम प्यारे की मूर्तियां मंदिर के प्रवेश द्वार के उत्तरी हिस्से में स्थापित करा दी गई थीं। चर्चा है कि कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अचानक रद्द होने के बाद आयोजकों ने रविवार को मंदिर में मूर्ति स्थापना का फैसला ले लिया।
फतेहपुर के मंदिर में लगी दस्यु ददुआ की मूर्ति, तस्वीरें
सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर मंदिर का मुख्य द्वार बंद कर दिया गया। सवा 11 बजे मंदिर का मुख्य द्वार खोल दिया गया। मंदिर में माथा टेकने पहुंचे लोगों ने देखा कि गेट के बाएं ओर ददुआ और उसकी पत्नी की मूर्ति लगी हुई है। मूर्ति स्थापना के बाद भी पुलिस प्रशासन का मंदिर के आसपास कड़ा पहरा रहा।