{"_id":"aecc07e7a191e92bb7c9a2fe165f766d","slug":"net-practice-done-by-cricketers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खिलाड़ियों ने मैच से पहले बहाया पसीना, तस्वीरें हैं गवाह","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
खिलाड़ियों ने मैच से पहले बहाया पसीना, तस्वीरें हैं गवाह
Wed, 30 Sep 2015 10:37 AM IST
Updated Wed, 30 Sep 2015 10:37 AM IST
विज्ञापन
खिलाड़ियों ने मैच से पहले बहाया पसीना, तस्वीरें हैं गवाह
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी के मुरादाबाद में रणजी मुकाबले का काउंट डाउन शुरू होते ही उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने तैयारियां तेज कर दी है। एमपी के खिलाड़ियों ने मंगलवार को टीएमयू मैदान पर पहुंचकर जमकर अभ्यास किया। हराभरा मैदान और शानदार ड्रेसिंग रूम देखकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ गया। वहीं शाम को यूपी के जांबाजों ने भी पसीना बहाया। (अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद)
खिलाड़ियों ने मैच से पहले बहाया पसीना, तस्वीरें हैं गवाह
2 of 5
मध्य प्रदेश के खिलाड़ी मंगलवार को सुबह पहली बार तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय मैदान पर पहुंचे। मुख्य विकेट के बगल में दो जगह पर नेट लगाए गए थे, जहां खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया। हालांकि टीम के साथ तेज गेंदबाज ईश्वर पांडेय और विकेट कीपर बैट्समैन नमन ओझा नहीं पहुंचे। इंडिया ए टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे दोनों खिलाड़ी बुधवार को टीम के साथ जुड़ जाएंगे।
खिलाड़ियों ने मैच से पहले बहाया पसीना, तस्वीरें हैं गवाह
3 of 5
net practiceबल्लेबाजों को लगातार प्रेक्टिस मिलती रही, इसके लिए स्थानीय गेंदबाजों को भी कैंप में बुलाया गया था। उन्होंने एमपी के खिलाड़ियों को प्रेक्टिस कराई। हरप्रीत सिंह, जलज सक्सेना, अंकित शर्मा, योगेश रावत जैसे दमदार खिलाड़ियों ने भी हाथ अजमाया। कोच हरविंदर सिंह सोढी ने कड़ी धूप के बाद भी खिलाड़ियों को खूब दौड़ाया। वहीं शाम को यूपी के खिलाड़ी मैदान पर पहुंचे। उन्होंने कोच रिजवान शमशाद और मैनेजर आशीष विस्टन जैदी की देखरेख में कड़ी मेहनत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
खिलाड़ियों ने मैच से पहले बहाया पसीना, तस्वीरें हैं गवाह
4 of 5
टीएमयू का मैदान खूबसूरत है। मैदान हराभरा तो है ही, आउट फील्ड भी काफी बेहतर है। जाहिरी तौर पर विकेट भी अच्छा दिख रहा है, लेकिन इसकी हकीकत मैच शुरू होने के बाद सामने आएगी। विकेट से गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों को मदद मिलेगी। -देवेंद्र बुंदेला, कप्तान एमपी रणजी टीम
विज्ञापन
खिलाड़ियों ने मैच से पहले बहाया पसीना, तस्वीरें हैं गवाह
5 of 5
टीम की तैयारी पूरी है। पिछले साल यूपी के खिलाफ टीम को हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन मुकाबला करीबी था, इसलिए प्रेशर नहीं है। इस बार गुप्त रणनीत के साथ मैदान में उतरेंगे, जिससे विरोधी टीम पर दबाव बनाया जा सके। -हरविंदर सिंह सोढी, कोच एमपी रणजी टीम
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।