फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी के जगन्नाथ मंदिर में बम की अफवाह से हड़कंप

Mon, 19 Oct 2015 05:06 AM IST
Updated Mon, 19 Oct 2015 05:06 AM IST
विज्ञापन

वाराणसी के जगन्नाथ मंदिर में बम की अफवाह से हड़कंप

hoax call of bomb in  jaggannath temple in varanasi

वाराणसी के अस्सी स्थित अति प्राचीन जगन्नाथ मंदिर परिसर में बम की अफवाह से रविवार की शाम पुलिस और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर मंदिर परिसर में बम होने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड ने मंदिर परिसर और आसपास के इलाके की घंटों तलाशी ली लेकिन कहीं कुछ मिला नहीं। जिस मोबाइल नंबर से कंट्रोल रूम को फोन किया गया था, पुलिस ने जब उस पर कॉल की तो वह स्विच्ड ऑफ बताने लगा।


ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी।

वाराणसी के जगन्नाथ मंदिर में बम की अफवाह से हड़कंप

hoax call of bomb in  jaggannath temple in varanasi

बम की अफवाह से अस्सी चौराहे से लेकर अस्सी घाट तक अफरातफरी का माहौल दिखा। जबकि मंदिर परिसर के अगल-बगल रहने वाले सहमे रहे। पुलिस अधिकारियों द्वारा सब कुछ सामान्य बताए जाने पर लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नंबर पर रविवार की शाम किसी ने फोन कर सूचना दी थी कि जगन्नाथ मंदिर में बम रखा हुआ है। कंट्रोल रूम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि को मामले की जानकारी देने के साथ ही भेलूपुर पुलिस को आगाह किया।

वाराणसी के जगन्नाथ मंदिर में बम की अफवाह से हड़कंप

hoax call of bomb in  jaggannath temple in varanasi

एसएसपी के निर्देश पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचा। साथ ही, भेलूपुर और आसपास के थानों की फोर्स भी पहुंची। लगभग डेढ़ घंटे तक मंदिर परिसर, जगन्नाथ गली, आसपास खड़े वाहनों और अस्सी घाट तक तलाशी अभियान चला लेकिन कहीं कुछ मिला नहीं। उधर, शाम का समय होने के कारण रोजाना की तरह अस्सी घाट पर आमजन की खासी भीड़ उमड़ी थी। बम की अफवाह से अचानक सभी सकते में आ गए और वापस होने लगे। एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि कंट्रोल रूम पर आई सूचना के आधार पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड को मौके पर भेजा गया था। कहीं कुछ मिला नहीं है। जिस नंबर से फोन आया था वो फिलहाल स्विच्ड ऑफ है। सर्विलांस के आधार पर सूचना देने वाले के नाम और पते की तस्दीक में जुटी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed