{"_id":"da8cb7c43ceba44d0ae2699574e45723","slug":"do-you-know-reality-about-bjp-member-campagin","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BJP के सदस्यता अभियान की खुली पोल, जानिए हकीकत?","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
BJP के सदस्यता अभियान की खुली पोल, जानिए हकीकत?
Mon, 07 Sep 2015 04:03 PM IST
Updated Mon, 07 Sep 2015 04:03 PM IST
विज्ञापन
BJP के सदस्यता अभियान की खुली पोल, जानिए हकीकत?
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लोकसभा चुनाव में मोदी नाम की नाव पर सवार होकर वैतरणी पार करने वाली भारतीय जनता पार्टी को अब कार्यकर्ता ही डुबाने में जुट गए हैं। काम कम और हवाई फायर ज्यादा हो रहे हैं। इसी का नतीजा है कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करने वाले भाजपा पदाधिकारी आगरा जिले के मंडलों में सक्रिय सदस्य तक नहीं बना पा रहे हैं।
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा।
BJP के सदस्यता अभियान की खुली पोल, जानिए हकीकत?
2 of 5
पिछले दिनों जिले में सदस्यता अभियान चला था। अब हकीकत सामने आ रही है। मथुरा से सांसद रहे तेजवीर सिंह प्रदेश सत्यापन और सुनील शर्मा को बृज क्षेत्र सत्यापन अधिकारी की जिम्मेदारी है। रविवार को दोनों सत्यापन अधिकारियों ने मंडलों की रिपोर्ट मांगी तो आंकड़े देखकर उनके होश उड़ गए।
BJP के सदस्यता अभियान की खुली पोल, जानिए हकीकत?
3 of 5
किसी मंडल में पांच सक्रिय सदस्य तो किसी में तीन। फतेहपुर सीकरी नगर मंडल में एक मात्र सक्रिय सदस्य मुरारी लाल फतेहपुरिया ही हैं। यह हालात तब हैं जब फतेहपुर सीकरी में सांसद चौधरी बाबूलाल, जिलाध्यक्ष अशोक राणा, जितेंद्र फौजदार, चौधरी रामेश्वर सिंह आदि का सीधा दखल है। इस स्थिति से दोनों सत्यापन अधिकारी भी संतुष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
BJP के सदस्यता अभियान की खुली पोल, जानिए हकीकत?
4 of 5
बता दें कि आगरा जिले में भारतीय जनता पार्टी के 28 मंडल हैं। प्रत्येक मंडल में करीब 60-60 सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य था। सक्रिय सदस्य वही कार्यकर्ता बनता है जो अपने अंडर में कम से कम 100 साधारण सदस्य बना लेता है और संपर्क कर लेंगे। माना जा रहा था कि सभी मंडलों में कम से कम 1500 सक्रिय सदस्य तो बन ही जाएंगे, लेकिन पूरे जिले में करीब 275 ही सक्रिय सदस्य बन पाए हैं।
विज्ञापन
BJP के सदस्यता अभियान की खुली पोल, जानिए हकीकत?
5 of 5
पुरुषोत्तम खंडेलवाल, बृज क्षेत्र अध्यक्ष ने बताया कि ‘सत्यापन अधिकारियों से वार्ता नहीं हुई है। लेकिन यही कहूंगा कि सत्यापन की प्रक्रिया अभी चल रही है। अभी पूरी नहीं हुई है। फार्म जमा कराए जा रहे हैं। इस बार सक्रिय सदस्य बनाने की प्रक्रिया जटिल की गई थी। काम में ढिलाई दिख रही है लेकिन कोई कमी नहीं है। आज की तिथि में भी हम कम से कम 700 सक्रिय सदस्य बनाने की स्थिति में हैं। फिलहाल जिला अध्यक्ष और सांसद बाबूलाल व्यस्त हैं।’
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।