फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिकारी कुत्तों से बचने के लिए गांव में घुसा हिरण

Sun, 22 Nov 2015 08:25 AM IST
Updated Sun, 22 Nov 2015 08:25 AM IST
विज्ञापन

शिकारी कुत्तों से बचने के लिए गांव में घुसा हिरण

Deer entered the village to avoid the dogs

शिकारियों और शिकारी कुत्तों से जान बचाने के लिए हिरण प्रजाति पर संकट मंडराने लगा है। वहीं, वन महकमा सुध नहीं ले रहा है। शनिवार को एक हिरन जंगली कुत्तों से बचता हुआ सिहारी गांव में पहुंच गया। बाद में ग्रामीणों ने उसे बचा लिया है। साथ ही इसकी जानकारी एसडीएम को दे दी है। कोतवाली क्षेत्र के सिहारी गांव के जंगल में पीलाखार नदी के पास दुर्लभ प्रजाति के हिरनों का झुंड कई सालों से रहता है। कई बार शिकारियों ने हिरन को अपना शिकार बनाया है। वहीं, शिकारी कुत्ते भी झुंड से बिछड़ने पर हिरन का पीछा कर मार डालते हैं।

Trending Videos

शिकारी कुत्तों से बचने के लिए गांव में घुसा हिरण

Deer entered the village to avoid the dogs

करीब सात दिन पहले एक हिरन गांव में घुस गया था। इस पर कुछ ग्रामीणों ने उसको बचाकर फिर से जंगल में छोड़ दिया था। शनिवार को दोबारा दूसरा हिरन गांव में शिकारी कुत्तों से बचने को गांव में घुस गया। इस दौरान ग्रामीणों ने हिरन को कुत्तों से बचा लिया गया। गांव में एक हिरन काफी दिनों से एक ग्रामीण के घर पर आकर ठहरती है और सुबह होते ही वह जंगल में चली जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग को हिरन की प्रजाति बचाने की सुध नहीं है और उसकी अनदेखी के कारण धीरे-धीरे हिरन की दुर्लभ प्रजाति कम हो रही है। ग्रामीणों ने गांव में आए हिरन की जानकारी एसडीएम को दे दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed