फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दो भाइयों को है अमिताभ बच्चन के फोन का इंतजार

Sat, 27 Jun 2015 03:58 PM IST
Updated Sat, 27 Jun 2015 03:58 PM IST
विज्ञापन

दो भाइयों को है अमिताभ बच्चन के फोन का इंतजार

brijesh and raju both are waiting amitabh bachchan call

क़िस्मत रातों रात बदलना किसे कहते हैं ये कोई प्रतापगढ़ के रहने वाले राजू सरोज और बृजेश सरोज दोनों भाइयों से पूछे। एक गरीब दिहाड़ी मज़दूर के इन 18 और 19 साल के इन दो दलित लड़कों के नाम आईआईटी की मेरिट लिस्ट में जनरल कैटेगरी में 167वें और 410वें नंबर पर आए। जब इनकी फ़ीस के लिए दर दर भटकते पिता की कहानी अख़बारों में छपी तो इन्हें सबसे पहला फ़ोन अभिनेता आमिर ख़ान का आया, जिन्होंने इन्हें बधाई दी और मदद की पेशकश की। इसके बाद तो इन्हें बधाई और इनाम देने वालों का ताँता लगा हुआ है। आमिर के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री कार्यालय से लेकर दुनिया भर से फ़ोन आए। पर इन लड़कों को आज तक बेसब्री से इंतज़ार है इलाहाबाद के रहने वाले अमिताभ बच्चन के फ़ोन का।


पूरी  रिपोर्ट-इंदु पांडेय/बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए

दो भाइयों को है अमिताभ बच्चन के फोन का इंतजार

brijesh and raju both are waiting amitabh bachchan call

फिल्म डॉन का डाइलॉग राजू सुनते हैं ये मैडम तनी रुक्का हो पान तो खइले दा। राजू अमिताभ के इस कदर फ़ैन हैं कि फ़ेसबुक में इनका नाम राजू अमिताभ है। वो धड़ाधड़ अमिताभ के डायलॉग सुनाते हैं। राजू बड़ी उम्मीद से कहते हैं, "अमिताभ एक बार फ़ोन कर लीजीए प्लीज़।" कभी इनके पढ़ने की कोशिशों का मज़ाक उड़ाने वाले आज अपने बच्चों को इनके साथ फ़ोटो खिंचवाने भेज रहे हैं।

दो भाइयों को है अमिताभ बच्चन के फोन का इंतजार

brijesh and raju both are waiting amitabh bachchan call

इनके घर में इनाम देने वालों का ताँता लग गया तो गांव के कुछ लोगों ने इनके घर पर पत्थरबाजी की तो प्रसाशन ने इनके घर पर पुलिस तैनात कर दी। बृजेश कहते हैं, "जिस दरोगा को देखकर वो कभी डर जाया करते थे आज हमारे घर की रखवाली कर रहा है। देख कर बड़ा अच्छा लगता है।" अब गावं के बच्चे इनके पास आकर फोटो खिंचवाते हैं। राजू के घरवालों के लिए सम्मान की बात तो वो हैडपम्प भी है जो रातों रात इनके घर के दरवाज़े पर लगवा दिया गया। घर के सामने के लिए सरकारी सड़क भी मंज़ूर हो गई और तो और घर में मंत्री जी ने टीवी रखवा दिया, बल्ब की रौशनी जगमगाने लग गई। राजू मानते हैं की अभी तो ये शुरुआत भर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed