फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EXCLUSIVE: बिस्मिल्लाह खां की शहनाई चोरी

Wed, 10 Sep 2014 08:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 10 Sep 2014 08:50 AM IST
विज्ञापन

EXCLUSIVE: बिस्मिल्लाह खां की शहनाई चोरी

bismillah khan shehnai theft

भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की शहनाई चोरी हो गई है। यह वह शहनाई थी जिसे उस्ताद हर महफिल में बजाते थे। यही नहीं, सोते समय वे इसे अपने सिरहाने रखते थे। शोहरत और साधना की उनकी इस निशानी को बेशकीमती माना जा रहा है।

EXCLUSIVE: बिस्मिल्लाह खां की शहनाई चोरी

bismillah khan shehnai theft

शहनाई कब और कैसे गायब हुई, परिजनों को पता नहीं है। अनुमान है कि तस्करों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में नीलामी के लिए उसे पार कर दिया होगा। उस्ताद के छोटे पुत्र तबला वादक नाजिम हुसैन ने इस शहनाई की चोरी की घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।

EXCLUSIVE: बिस्मिल्लाह खां की शहनाई चोरी

bismillah khan shehnai theft

हड़हा सराय स्थित घर की तीसरी मंजिल पर उस्ताद का वह कक्ष आज भी उसी हाल में है, जैसे उनके रहते था। कमरे में उनकी चारपाई तो है लेकिन उस पर उनकी वह शहनाई अब नहीं है, जिसकी बदौलत उन्होंने संगीत की दुनिया में बुलंदी हासिल की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

EXCLUSIVE: बिस्मिल्लाह खां की शहनाई चोरी

bismillah khan shehnai theft

31 अगस्त 2008 को उस्ताद के इंतकाल के बाद से वह कमरा बंद रहता है। शहनाई चोरी का राज तब खुला जब उनके घर को तोड़कर उसे नया रूप देने की खातिर कमरे का सामान निकाला जा रहा था। पौत्र सिब्तेन और पुत्र काजिम ने बताया कि उस्ताद की शहनाई कब और कैसे गायब हो गई, पता नहीं चला। अब वह शहनाई उनके कमरे में नहीं है।

विज्ञापन

EXCLUSIVE: बिस्मिल्लाह खां की शहनाई चोरी

bismillah khan shehnai theft

हालांकि इस मामले को लेकर अभी उनके परिवार वालों ने पुलिस का दरवाजा नहीं खटखटाया है, लेकिन वे चिंतित जरूर हैं। उस्ताद के छोटे पुत्र नाजिम ने ‘अमर उजाला’ से शहनाई चोरी होने की पुष्टि की। बताया कि उस्ताद उसी शहनाई को लेकर देश-विदेश जाते थे। उस साज से वो इतना लगाव रखते थे कि वह रात को उसे अपनी चारपाई पर सिरहाने रख कर सोते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed