{"_id":"af0f08e7709187a948080b17f1ec1a55","slug":"-9018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मथुरा: यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण दुर्घटना, तस्वीरें","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मथुरा: यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण दुर्घटना, तस्वीरें
Sun, 11 Jan 2015 03:18 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा
Updated Sun, 11 Jan 2015 03:18 AM IST
विज्ञापन
मथुरा: यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण दुर्घटना, तस्वीरें
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यमुना एक्सप्र्रेसवे पर तेज रफ्तार में दौड़ती कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलटती हुई रेलिंग से जा भिड़ी। कार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि दुर्घटना के बाद वह दो हिस्से में बंट गई। गाड़ी की टंकी से तेल बिखरने और और टकराते ही कार में आग लग गई। कार में सवार एक महिला की मौत हो गई तथा दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी इटावा के रहने वाले थे।
मथुरा: यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण दुर्घटना, तस्वीरें
2 of 4
शनिवार दोपहर को इटावा से दिल्ली जा रहे फोर्ड फीगो कार नंबर डीएल 3सी बीवी 8884 से अंकुर निवासी 239 कटरा सेवा गली इटावा अपने दोस्त रनवीर भदौरिया (36) और उसकी पत्नी अर्चना भदौरियों निवासी पीली कोटी कटरा शमसेर इटावा से दिल्ली जा रहे थे। दोपहर दो बजे जब वे थाना यमुनापार क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 105 पर गांव छज्जर निकट से गुजर रहे थे तभी अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकरा गई।
मथुरा: यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण दुर्घटना, तस्वीरें
3 of 4
गति अधिक होने के चलते कार डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी ओर पलटती हुई रेलिंग से जा टकराई। इसी दौरान कार में आग लग गई। कार के टुकड़े हो गये थे और उसमें सवार लोग एस्सप्रेसवे पर इधर उधर गिर गये। हादसे में कार की टंकी से डीजल फैल गया और घिसटने में निकली चिंगारी से डीजल टंकी में आग लग गई। घटना में कार सवार महिला अर्चना भदौरिया की मौके पर मौत हो गई तथा रनवीर व अंकुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा: यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण दुर्घटना, तस्वीरें
4 of 4
आसपास के लोगों व राहगीरों ने जेसे तैसे घायलों व अर्चना भदौरिया व उनके सामान को बाहर निकाला और कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर एक्सप्रेस वे की एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड व राहतकर्मी मौके पर पहुंच गए और घायलों को जेपी अस्पताल नोएडा ले गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।