दिक्षण के सबसे मशहूर सितारे रजनीकांत ने भारत की सबसे महंगी फिल्म बनाने की ठान ली है। अंग्रेजी पोर्टल फर्स्टपोस्ट के मुताबिक इस का बजट करीब 250 से 300 करोड़ रुपये होंगे। यह रजनीकांत की फिल्म एंथिरन (हिन्दी में रोबोट) की सिक्वल यानि एंथिरन 2 (हिन्दी में रोबोट 2) है। इसके लिए हॉलीवुड अभिनेता अर्नालॉण्ड स्वार्जनेगर से भी बात की गई थी। जिन्होंने फिल्म में काम करने के लिए 120 करोड़ की मांग की थी। आइए, जानते हैं कि आजतक भारत में कितने बजट की फिल्में बन चुकी हैं।
भारत की आज तक की सबसे महंगी फिल्म बनने जा रही है
फिल्म 'बाहुबाली: द बिगनिंग' को बनाने में 40 मिलियन यूएस डॉलर यानि करीब 250 करोड़ रुपये लगे थे। दक्षिण भारतीय फिल्मकार एसएस मौली की इस फिल्म दक्षिण भारतीय स्टार राणा डग्गुबती और प्रभास मुख्य भूमिका थे। फिल्म सत्ता के लिए दो भाइयों के बीच होने वाले टकराव पर आधारित थे। ये अब तक की भारत की सबसे महंगी फिल्म है।
भारत की आज तक की सबसे महंगी फिल्म बनने जा रही है
अंग्रेजी पोर्टल इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक इस मामले में दूसरे नंबर पर है, एन्थिरन या रोबोट। दिक्षण भारतीय सुपरस्टार रजनीकांत और बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन जैसे सितारों से सजी इस फिल्म को बनाने में 132 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। फिल्म एक रोबोट की कहानी थी, जिसे एक लड़की से प्यार हो जाता है।
भारत की आज तक की सबसे महंगी फिल्म बनने जा रही है
बॉलीवुड फिल्म रॉ. वन, हिन्दी सिनेमा जगत की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है। और देश भर की महंगी फिल्मों ने तीसरे नंबर पर। इसके निर्माण में कुल 125 करोड़ की लागत आई थी। बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख खान और बेबो यानि करीना कपूर जैसे सितारों सजी इस फिल्म की कहानी वीडियो गेम से निकले एक विलेन को मारने पर आधारित है।
भारत की आज तक की सबसे महंगी फिल्म बनने जा रही है
बॉलीवुड की ही फिल्म धूम 3 इस श्रेणी में चौथे नंबर पर है। यह यशराज बैनर की धूम सिरीज की तीसरी फिल्म थी। इसकी कहानी चोर-पुलिस की है। इसमें आमिर खान और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में थे। इसको बनाने के लिए यशराज बैनर ने 125 करोड़ से ज्यादा खर्च किया था।