'विराट के उस शॉट से मैं सन्न रह गई', अनुष्का ने पहली बार खोले दिल के राज
अनुष्का शर्मा की पिछले साल आई बॉम्बे वेलवेट सुपर फ्लॉप रही थी। हालांकि उनकी दूसरी मल्टीस्टारर फिल्म 'दिल धड़कने दो' ने अच्छा प्रदर्शन किया।
'विराट के उस शॉट से मैं सन्न रह गई', अनुष्का ने पहली बार खोले दिल के राज
अनुष्का शर्मा अक्सर अपने क्रिकेटर ब्यॉयफ्रेंड का मैच देखने और उनका उत्साह बढ़ाने स्टेडियम जाती रही हैं लेकिन मार्च में हुए विश्वकप में विराट का एक रन बना कर आउट हो जाने पर अनुष्का को अपने चाहने वालों से जो बातें सुननी पड़ीं वो किसी से छिपी नहीं हैं।
'विराट के उस शॉट से मैं सन्न रह गई', अनुष्का ने पहली बार खोले दिल के राज
सिडनी में भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमी फाइनल का मैच चल रहा था, सबकी उम्मीदें और नजर विराट पर टिकी थीं, स्टैंड में खड़ीं उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का भी उन्हें देख रही थीं कि विराट एक रन बना कर ही कैच आउट हो गए थे। दर्शकों के साथ साथ अनुष्का भी कुछ मिनट तक सन्न रह गई थीं।
'विराट के उस शॉट से मैं सन्न रह गई', अनुष्का ने पहली बार खोले दिल के राज
लेकिन सबसे अफसोस की बात यह है कि विराट के खराब प्रदर्शन पर सबसे ज्यादा ताने अनुष्का को सुनने पड़े। ट्विटर से लेकर फेसबुक तक पर हर किसी ने अनुष्का की मौजदूगी को विराट और भारत की हार से जोड़ कर देखा था। लेकिन अब इसी पर अनुष्का ने अपने दिल का हाल बयान किया है।
'विराट के उस शॉट से मैं सन्न रह गई', अनुष्का ने पहली बार खोले दिल के राज
फिल्म शख्सियत अनुपमा चोपड़ा के शो फिल्म कंपैनियन को दिए एक इंटरव्यू में अुनष्का ने बताया कि जब वे मैच देखने जाती हैं और विराट अच्छा प्रदर्शन नहीं करते तो उन्हें महसूस होता था कि क्या यह उनकी वजह से हुआ?