अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो अपने नाम से चल रहे फर्जी ट्विटर और फेसबुक अकाउंट से परेशान हैं। उन्होने हाल ही में अपने प्रशंसको को अपने नाम से चल रहे फर्जी अकाउंट से बचने की सलाह भी दी थी। अमिताभ ने ट्वीट करके अपने प्रशंसको से ये आग्रह किया था।
फर्जी सोशल अकाउंट से हलकान हुए ये स्टार
कंगना रानौत के नाम से फेसबुक और ट्वीटर पर कई अकाउंट हैं। और उन पर लगातार पोस्ट से कंगना काफी दुखी हैं। इस बारे में कंगना का कहना है कि वो सोशल साइट्स के गणित को नहीं समझती। उनका कहना है कि फेसबुक या ट्विटर किसी भी सोशल साइट पर कोई अकाउंट नहीं है।
फर्जी सोशल अकाउंट से हलकान हुए ये स्टार
हाल ही में फिल्म 'बदलापुर' में दिखी यमी गौतम भी अपने नाम से चल रहे कई ट्विटर अकाउंट से परेशान हैं। अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त यमी ने हाल ही में ट्वीट किया कि वो अपने नाम से चल रहे ट्विटर अकाउंट से दुखी हैं। उन्होने प्रशंसकों से इससे बचने को कहा है।
फर्जी सोशल अकाउंट से हलकान हुए ये स्टार
पाकिस्तान की अदाकारा माहिरा खान शाहरुख खान के साथ 'रईस' से बॉलीवुड मे कदम रखने जा रही हैं। लेकिन फर्जी अकाउंट से वो भी नही बची हैं। उन्होने हाल ही अपने फैंस को चेताया है उनका कहना है कि इंस्टाग्राम पर उनके नाम से चल रहे सभी अकाउंट फर्जी हैं।
फर्जी सोशल अकाउंट से हलकान हुए ये स्टार
सिर्फ खूबसूरत अभिनेत्रियां ही सोशल साइटन पर फर्जी अकाउंट से परेशान नहीं हैं। गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य के भी ट्विटर पर कई अकाउंट हैं। जबकि अमिताभ भट्टाचार्य का कहना है कि उनका ट्विटर पर कोई अकाउंट है ही नहीं।