{"_id":"f84c860819d4c9844ff7e21ec35c1474","slug":"top-twenty-wealthiest-criminals-ever","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये हैं दुनिया के महाअमीर अपराधी, देखिए तो जरा","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
ये हैं दुनिया के महाअमीर अपराधी, देखिए तो जरा
Tue, 24 Mar 2015 11:40 AM IST
Updated Tue, 24 Mar 2015 11:40 AM IST
विज्ञापन
ये हैं दुनिया के महाअमीर अपराधी, देखिए तो जरा
1 of 20
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनियाभर में आतंक मचाने वाले अपराधियों की संपत्ति के बारे में जानकार आपकी भी आंखें फटी रह जाएंगी। इनमें भारत से जुड़े अपराधी भी हैं। जानिए किसके पास है कितना पैसा।
20: फ्रैंक लुकास की बायोग्राफी के अनुसार, वह एक रिटायर्ड ड्रग डीलर है। ड्रग तस्करी से करोड़ों कमाने वाले इस आरोपी ने महज 12 साल जेल में बिताए हैं। उसे कुल 70 सालों की जेल हुई है। वह अमेरिका से हेरोइन की तस्करी करने का आरोपी है। उसने सैनिकों के ताबूत में हेरोइन की तस्करी करके सबको चौंका दिया। 2007 में उस पर एक फिल्म भी बनी। उसके कास कुल 3 अरब से भी ज्यादा ($52 मिलियन) की संपत्ति थी।
ये हैं दुनिया के महाअमीर अपराधी, देखिए तो जरा
2 of 20
19: जोशे फिग्वेरोआ अगोस्टो की कुल संपत्ति 6 अरब से भी ज्यादा ($100 मिलियन) की है। वह प्यूर्टो रिको का सबसे बड़ा ड्रग डीलर बन गया। उसे 209 साल की जेल की सजा सुनाई गई। हालांकि वह जेल से भागने में नाकाम रहा। इसके बाद उसने पड़ोसी मुल्कों में ड्रग तस्करी चालू की, लेकिन 2009 में एक बार फिर पुलिस के चंगुल में फंस गया। वह दोबारा जेल से भागा और 2010 में फिर पकड़ गया। उसने कभी भी पुलिस के सामने अपनी संपत्ति के ठिकाने नहीं बताए।
ये हैं दुनिया के महाअमीर अपराधी, देखिए तो जरा
3 of 20
18: जॉर्ज जंग बोस्टन का सबसे कुख्यात अपराधी है। लोग उसे बोस्टन जॉर्ज के नाम से जानते हैं। 1980 में उसने अमेरिका की सारी कोकीन समुद्र के रास्ते तस्करी कर ली। 1984 में उसे गिरफ्तार किया गया। 30 साल जेल में बिताने के बाद उसे 2014 में रिहा किया गया। उसकी जिंदगी पर एक फिल्म भी बनी। लेकिन जेल में होने के चलते उस पर बनी फिल्म ज्यादा चली नहीं। उसके पास भी करीब 6 अरब की संपत्ति बताई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये हैं दुनिया के महाअमीर अपराधी, देखिए तो जरा
4 of 20
17: निकी बार्नेस को लोग मिस्टर अनटचेबल के नाम से ज्यादा जानते हैं। 81 साल का ये शख्स अभी भी जिंदा है और हेरोइन का तस्करी करता है। उसे ड्रग लेने के आरोप में जेल हुई। जेल से बाहर आने के बाद उसने फिर ड्रग्स बेचना शुरू कर दिया। उसने पेरोल में रहने के दौरान इतना आतंक फैलाया कि अमेरिकी राष्ट्रपति जिमा कार्टर को खुद उसकी गिरफ्तारी का आदेश देना पड़ा। उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई और वह 1998 में जेल से बाहर आया। इसके बाद उसने ये काम छोड़ दिया। उसकी संपत्ति करीब साढ़े छह अरब रुपए ($105 मिलियन) बताई गई है।
विज्ञापन
ये हैं दुनिया के महाअमीर अपराधी, देखिए तो जरा
5 of 20
16: पॉल लिर अलेक्जेंडर की कुल संपत्ति 10 अरब रुपए ($170 मिलियन) से भी ज्यादा है। अमेरिका में ड्रग्स की तस्करी के दौरान उसने बड़ी चालाकी से दूसरे तस्करों को पकड़वा दिया। बाद में वह अमेरिका से ब्राजील चला गया। आखिरकार उसे अमेरिका में ही गिरफ्तार किया गया और 12 साल जेल की सजा दी गई। 2005 में उसे ब्राजील ले जाया गया जहां उसे दूसरे अपराधों के लिए 42 साल की कैद हुई। 2011 में वह जेल से काम के बहाने निकला और फरार हो गया। अब तक उसका कोई सुराग नहीं लगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।