10 में से एक लड़का है रेप का शिकार, जानिए रेप के दिल दहला देने वाले आंकड़े
बलात्कार, यौन हिंसा, बाल यौन शोषण, छेड़खानी आदि से पूरा समाज शर्मसार होता है। इन आकड़ों को जानेंगे तो हैरत में पड़ जाएंगे।
10 में से एक लड़का है रेप का शिकार, जानिए रेप के दिल दहला देने वाले आंकड़े
बाल यौन शोषण के मामलों में तकरीबन 19.7 फीसदी लड़कियां और 7.9 फीसदी लड़के इसका शिकार होते हैं। पीड़ितों में से अधिकांश या तो परिचितों या रिश्तेदारों के शिकार होते हैं। सबसे ज्यादा 34.4 फीसदी बाल यौन शोषण के मामले अफ्रीका अंजाम दिए जाते हैं।
10 में से एक लड़का है रेप का शिकार, जानिए रेप के दिल दहला देने वाले आंकड़े
ये धारणा कि पुरुषों के साथ बलात्कार नहीं होता है, सबसे बड़े मिथकों में से एक है। कम से कम 10 में से 1 पुरुष बलात्कार का शिकार होता है। करीब 3 फीसदी अमेरिकी पुरुष या 33 में से 1 को बलात्कार से गुजना पड़ता है।
10 में से एक लड़का है रेप का शिकार, जानिए रेप के दिल दहला देने वाले आंकड़े
शारीरिक पीड़ा की तुलना में रेप पीड़ित 3 गुना ज्यादा मानसिक पीड़ा के शिकार होते हैं। 6 गुना ज्यादा पोस्ट ट्रॉमेटिक स्ट्रेस का शिकार होते हैं जबकि रेप पीड़ित चार गुना ज्यादा आत्महत्या का विचार करते हैं।
10 में से एक लड़का है रेप का शिकार, जानिए रेप के दिल दहला देने वाले आंकड़े
33 फीसदी रेप पीड़ितों को छोटी शारीरिक चोटों से जूझना पड़ता है। 5 फीसदी रेप पीड़ितों को बड़ी और गहरी चोटों का सामना करना पड़ता है। 61 फीसदी रेप पीड़ितों को चोट के बारे में सही से पता नहीं चल पाता है। इनमें से 82 फीसदी रेप पीड़ित अस्पताल की सेवा लेते हैं। 55 फीसदी पीड़ित फिजीशियन से इलाज कराते हैं, जबकि 17 फीसदी पीड़ित दंत चिकित्सक के पास जाते हैं। 19 फीसदी पीड़ित एंबूलेंस की सेवा लेते हैं और 17 फीसदी पीड़ित फिजिकल थेरेपी की सेवाएं लेते हैं।