मिलिए सबसे मूर्ख अपराधी से, कतार में 10 और भी हैं
आखिर ऐसा क्या किया इस शख्स ने कि पुलिस को इसे कहना पड़ा साल का सबसे मूर्ख अपराधी। फेहरिस्त में और भी महामूर्खों से मिलिए।
मिलिए सबसे मूर्ख अपराधी से, कतार में 10 और भी हैं
साल की शुरुआत में ही सबसे मूर्ख अपराधी का तमगा पा चुके इस शख्स की मूर्खता जानकर आप भी हैरान होंगे। पेंसिलवानिया के नीदर प्रांत में ये 17 वर्षीय आरोपी डॉन्टे हायेस 70 वर्षीय पूर्व मकान मालकिन को बंदूक दिखाकर 2 हजार डॉलर यानी करीब 1 लाख 35 हजार रुपए मांगता है। पैसे नहीं होने पर आरोपी महिला को एटीएम पर ले जाता है। केवल 460 डॉलर निकलने पर आरोपी महिला को घर छोड़ता है और सुबह शॉपिंग सेंटर की पार्किंग में बाकी डेढ़ हजार डॉलर लाने को कहता है। पुलिस उसे मौके से धर लेती है।
मिलिए सबसे मूर्ख अपराधी से, कतार में 10 और भी हैं
अब मिलिए 10 और महामूर्ख अपराधियों से जिनके कारनामे आपको लोटपोट भी कर सकते हैं। 19 वर्षीय लोगन शॉलिस ने खुद को ट्रैफिक अधिकारी बताते हुए सुबह के चार बजे ये चैक करना शुरु कर दिया कि कहीं लोग शराब पीकर तो कार नहीं चला रहे हैं। एक शख्स जब शॉलिस के नजदीक आया तो देखा कि शॉलिस खुद शराब के नशे में धुत था। बाद में पुलिस वालों ने मौका-ए-वारदात पर पहुंचकर शॉलिस को धर लिया।
मिलिए सबसे मूर्ख अपराधी से, कतार में 10 और भी हैं
तस्वीर में दाईं ओर दिख रही महिला ने पुलिस की ही कार चुरा ली। ड्राइविंड अंडर इन्फ्लुएंस यानी नशे की हालत पता लगाने वाले अधिकारियों ने एंबर फोर्ड नाम की इस महिला को उस वक्त धर दबोचा जब ये पुलिस की कार में अपने पति जोश वाटफोर्ड को ले उड़ी।
मिलिए सबसे मूर्ख अपराधी से, कतार में 10 और भी हैं
न्यू यॉर्क का 46 वर्षीय जॉन बार्लिंग खुद दारू पीकर अपने 10 वर्षीय बेटे से गाड़ी चलवा रहा था। जबकि छोटा बच्चा बमुश्किल ही स्टेरिंग के पार देख सकता था। फिर क्या था, किसी ने पुलिस को इनफॉर्म किया और बार्लिंग को पुलिस ने धर लिया।