भरी अदालत में मारा गया जुर्म की दुनिया का 'रिंग मास्टर'
डेढ़ दशक से भी ज्यादा वक्त तक सियासत और जुर्म की दुनिया में रिंग मास्टर रहे मुरादाबाद के डिलारी ब्लाक प्रमुख योगेंद्र सिंह उर्फ भूरा की सोमवार को कचहरी में पुलिस कस्टडी में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। हत्या की सनसनीखेज वारदात से पूरी कचहरी दहल उठी। (तस्वीरें- अमर उजाला, मुरादाबाद)
भरी अदालत में मारा गया जुर्म की दुनिया का 'रिंग मास्टर'
पकड़े गए हमलावरों में से एक उसी छात्र नेता का भाई है जिसकी हत्या में ब्लाक प्रमुख जेल में थे। भूरा की पत्नी ने पांच को नामजद करते हुए आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
भरी अदालत में मारा गया जुर्म की दुनिया का 'रिंग मास्टर'
गोलियों की तड़तड़ाहट से न्यायिक अफसरों और वकीलों में अफरा तफरी मच गई। भूरा के साथियों और पुलिस ने दो हत्यारों को मौके से ही दबोच लिया जबकि चार शूटर भाग निकले।
भरी अदालत में मारा गया जुर्म की दुनिया का 'रिंग मास्टर'
भोजपुर के गांव हुमायूंपुर निवासी डिलारी ब्लाक प्रमुख योगेंद्र सिंह उर्फ भूरा का नाम चार मार्च 2013 को हुई छात्र नेता रिंकू चौधरी की हत्या में प्रकाश में आया था। 20 जनवरी 2014 को भूरा ने इस मामले में कोर्ट में सरेंडर किया था और तभी से जेल में बंद थे।
भरी अदालत में मारा गया जुर्म की दुनिया का 'रिंग मास्टर'
विधानसभा चुनाव के दौरान हुए आर्म्स एक्ट के एक मुकदमे की पेशी के लिए पुलिस सोमवार को सुबह ग्यारह बजे भूरा को जेल से कचहरी लाई थी। एसीजेएम दो की कोर्ट के दरवाजे पर बनी बेंच पर बैठे भूरा को सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे छात्र नेता रिंकू के भाई सुमित ने पैर छूने के बाद गोली मार दी। सुमित के ममेरे भाई पंकज ने भूरा को दूसरी गोली मारी।