इन हॉरर फिल्मों से प्रेरित ये 10 भयानक अपराध, देखिए तस्वीरें
डरावनी फिल्मों को लेकर लोगों का मानना है कि ऐसी फिल्में देखने के बाद इनसे प्रभावित होने वाले लोग भयानक तरीके से अपराध करते हैं। लोग कुछ ऐसी फिल्मों पर प्रतिबंध लगाने की मांग भी कर चुके हैं। देखिए 10 ऐसे अपराधों को जो फिल्म देखने के बाद किए गए।
इन हॉरर फिल्मों से प्रेरित ये 10 भयानक अपराध, देखिए तस्वीरें
1- द फर्स्टः स्क्रीम मर्डर
द फर्स्ट एक ऐसी डरावनी फिल्म मानी जा रही जिसके बाद विशेष प्रकार का मुखौटा पहनकर हत्याएं करने का चलन बढ़ा था। इस फिल्म को देखने के बाद दो किशोरों ने अपनी मां की हत्या कर दी थी। हत्या के आरोप में पकड़े गए किशोरों ने बताया था कि उन्होंने द फर्स्ट देखने के बाद ही अपनी मां की हत्या करने की योजना बनाई थी।
इन हॉरर फिल्मों से प्रेरित ये 10 भयानक अपराध, देखिए तस्वीरें
2- नाइटमेयरः डैनियल गोंजालेज
फिल्म नाइटमेयर के बारे में कहा जा रहा है कि जिस तरह से इसमें लोगों का कत्ल करते दिखाया गया था ठीक उसी तरह से लोग अपराध कर रहे थे। भयानक तरीके से अपराध करने वाले लोगों में डैनियल गोंजालेज भी एक था जिसने चार लोगों की हत्या की थी। इस घटना के बाद यह सार्वजनिक रूप से स्वीकर कर लिया गया था कि इस फिल्म से प्रभावित होकर लोग हत्याएं कर रहे हैं।
इन हॉरर फिल्मों से प्रेरित ये 10 भयानक अपराध, देखिए तस्वीरें
3- एलेन मेनजाइज किल्सः क्वीन ऑफ द डैम्ड
एलेन मेनजाइज नाम की युवती जब 23 साल की थी तब उसने क्वीन ऑफ द डैम्ड देखी थी और इस फिल्म से प्रभावित होकर उनसे अपने सबसे करीबी मित्र की हत्या कर दी थी। बताया जा रहा है कि जिस तरह से फिल्म में दिखाया गया था ठीक उसी वीभत्स तरीके से एलेन ने अपने दोस्त को 42 टुकड़ो में काटा था। इतना ही नहीं उसने दोस्त के टुकड़े करने के बाद उसका खून भी पिया था। इस घटना के सामने आने के बाद स्कॉटिश पुलिस ने इस फिल्म की कड़ी आलोचना की थी।
इन हॉरर फिल्मों से प्रेरित ये 10 भयानक अपराध, देखिए तस्वीरें
4-जॉन रिकेट्स मिमिक्स 'अ क्लॉक वर्क औरेंज'
बताया जा रहा है कि इस फिल्म के बाद भी कई काफी ज्यादा अपराध हुए थे। स्काई न्यूज के हवाले से कहा गया था कि एक शख्स ने महिला से छेड़छाड़ की कोशिश की थी और ये आरोपी उसी ड्रेस में था जिसमें फिल्म का हीरों। इसके अलावा भी कई ऐसे अपराध सामने आए थे जो फिल्म से प्रभावित माने गए थे।