मासूम ने मजबूरी में चुनी ऐसी मौत कि रुला देगी आपको
कैसा रहा होगा वो मंजर उस पिता के लिए जिसे तीन दिन से गायब अपना बेटा तो मिल गया लेकिन अधमरी हातल में। उसे गोद में लेकर वो सिर्फ उसके बचने की दुआ ही कर पा रहा होगा। वो भी ऐसे बेटे के लिए जिसने अपने पिता जैसे ही एक आदमी की जान बचाने के लिए अपनी जान की कुर्बानी देना बेहतर समझा।
मासूम ने मजबूरी में चुनी ऐसी मौत कि रुला देगी आपको
गौटेमेला सिटी में हुए इस मामले ने सबको झकझोर कर रख दिया था जब पता चला कि स्कूल से लौट रहे 12 साल के लड़के एंजल एरियल एसक्लांटे को कुछ गुंडों ने रोक कर एक बस चालक को मार डालने के लिए धमकाया। उसके सामने शर्त रखी गई कि या तो वो खून कर दें या अपनी जान गवांने के लिए तैयार हो जाए, और उस लड़के ने मरना पसंद किया।
मासूम ने मजबूरी में चुनी ऐसी मौत कि रुला देगी आपको
डेलीमेल की खबर के मुताबिक लड़के ने बस चालक का खून करने से इसलिए मना किया क्योंकि उसके पिता भी बस चालक की ही नौकरी किया करते थे। मना करने पर उसे एक और चुनाव करना था। उससे पूछा गया कि वह छूरे से मारा जाए या पुल से नीचे फेंक कर? और लड़के ने बेझिझक बोल डासा 'पुल से नीचे गिरा कर'।
मासूम ने मजबूरी में चुनी ऐसी मौत कि रुला देगी आपको
450 फीट गहरे पुल से गिरने के बाद भी लड़के की किस्मत अच्छी थी कि वह झाड़ियों में फंस गया और उसकी सांसे चलती रही। लेकिन तीन दिन तक वह बेचारा दर्द में कराता रहा और आखिरकार उसके पिता खोज टीम के साथ उसके पास पहुंच ही गए।
मासूम ने मजबूरी में चुनी ऐसी मौत कि रुला देगी आपको
अपने बेटे को इस हाल में देख कर घबराया हुआ वह पिता ने उसे अस्पताल ले गया जहां 15 दिन तक उसे बचाने की हर मुमकिन कोशिश की गई लेकिन एक अंजान को बचाने के लिए जान जोखिम में डालने वाले इस लड़के के जज्बे पर उसकी चोटें हावी हो गईं और उसने दम तोड़ दिया।