ये हैं अमेरिका के 'बंटी-बबली', पुलिस की नाक में दम कर रखा है
अमेरिकी 'बंटी-बबली' के कारनामे ऐसे हैं कि हर कोने से पुलिस इन्हें खोज रही हैं। आप भी जान लीजिए इनकी करतूतें।
ये हैं अमेरिका के 'बंटी-बबली', पुलिस की नाक में दम कर रखा है
आपने बॉलीवुड फिल्म 'बंटी-बबली' तो देखी ही होगी? नहीं, तो अमेरिका के इस शातिर प्रेमी जोड़े को देख लीजिए। इनकी करतूतें भी फिल्म की पटकथा जैसी ही हैं। लेकिन ये जोड़ा उन्हें रील पर नहीं, रियल लाइफ में अंजाम देता है।
ये हैं अमेरिका के 'बंटी-बबली', पुलिस की नाक में दम कर रखा है
अमेरिका अलबामा, जॉर्जिया, फ्लोरिडा और मिजूरी समेत कई अलग-अलग जगहों पर इन्होंने लूट और अपहरण को अंजाम दिया है। खासकर मिजूरी के जोपलिन की पुलिस इनका साक्षात्कार करने को बेसब्र है। हाल ही में मिजूरी में इस जोड़े ने एक घर से बंदूकें लूटने की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस इनकी तलाश में दिन-रात एक कर रही है।
ये हैं अमेरिका के 'बंटी-बबली', पुलिस की नाक में दम कर रखा है
दरअसल, ये प्रेमी युगल 'बंटी-बबली' की तर्ज पर में लूट और अपहरण को अंजाम देता है। अब तक ये जोड़ा कई धरों को चूना लगा चुका है। सबसे खास बात है कि जिसको भी ये लुटेरे प्रेमी अगवा करते हैं उसे खरोच तक नहीं आने देते हैं। भला ऐसा भी होता है क्या? जी हां ये सवाल हर किसी के मन में एक बार जरूर कौंध जाता है जब इनकी करतूतों के बारे में जान लेता है।
ये हैं अमेरिका के 'बंटी-बबली', पुलिस की नाक में दम कर रखा है
बॉलीवुड की तर्ज पर इन्हें बंटी-बबली कह सकते हैं तो अमेरिकी पुलिस और जांच एजेंसियों ने भी इन्हें एक टाइटल दे रखा। दरअसल, अमेरिकी पुलिस इन्हें 'बोनी एंड क्लाड कपल' कह रही है। अमेरिकी जरायम इतिहास में बोनी एंड क्लाइड का ऐसा प्रेमी जोड़ा रहा है जो इन्हीं की तरह वारदातों को अंजाम देता था।