फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपल्स, जो पहले लाइफ पार्टनर बने फिर बिजनेस में गाड़ दिए झंडे

Sat, 05 Sep 2015 05:26 PM IST
Updated Sat, 05 Sep 2015 05:26 PM IST
विज्ञापन

कपल्स, जो पहले लाइफ पार्टनर बने फिर बिजनेस में गाड़ दिए झंडे

these couples tie their knots and then started own business

ज्योतिवीर और गुरशगुन चड्ढा दिल्ली के ब्रिटिश स्कूल से पढ़े, लेकिन एक दूसरे से बात तक नहीं की। आखिरी दिन दोनों ने एक दूसरे का नंबर लिया। गुरशगुन तमिल फिल्मों में चली गईं और ज्योतिवीर बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए लंदन चले गए। धीरे-धीरे दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और 2013 में दोनों ने शादी कर ली। मार्च 2014 में दोनों ने मिलकर एरिस्टोना (Eristona) नाम का आर्टीफीशियल ज्वैलरी पोर्टल शुरू किया।

कपल्स, जो पहले लाइफ पार्टनर बने फिर बिजनेस में गाड़ दिए झंडे

these couples tie their knots and then started own business

आनंद चंद्रशेखरन एक न्यूरोसाइंटिस्ट थे और अश्विनी अशोकन एक प्रोडक्ट डिजाइनर थीं, जिन्होंने करीब 10 साल तक इंटेल में काम किया। वे लोग पहली बार तब मिले थे जब आनंद बीटेक कर रहे थे और अश्विनी बीएससी कर रही थीं। 2005 में दोनों ने शादी कर ली और 9 साल बाद अपनी आर्टीफीशियल इंटेलिजेंस की कंपनी मै् स्ट्रीट डेन (एमएसडी) शुरू की।

कपल्स, जो पहले लाइफ पार्टनर बने फिर बिजनेस में गाड़ दिए झंडे

these couples tie their knots and then started own business

आनंद और महक गुड़गांव में ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन कंपनी में इंटर्नशिप के दौरान मिले थे और 4 सालों के रोमांस के बाद 2012 में दोनों ने शादी कर ली। एक दिन दोनों ने सोचा कि कुछ अपना काम शुरू करते हैं और इसका नतीजा ये निकला कि फरवरी 2014 में वेडमीगुड नाम की कंपनी शुरू हुई। ये एक वेडिंग पोर्टल है, जो शादी के लिए फोटोग्राफर, मेकअप आर्टिस्ट, ज्वैलरी, कैटरिंग आदि में मदद करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कपल्स, जो पहले लाइफ पार्टनर बने फिर बिजनेस में गाड़ दिए झंडे

these couples tie their knots and then started own business

2011 में शादी के बाद जब अभिनव और राधिका खंडेलवाल दो महीने के लिए स्विटरलैंड गए तो वहां उन्हें भारतीय मिठाइयां बहुत याद आईं। बस यहीं से शुरुआत हुई इनकी कंपनी स्वीट्स इनबॉक्स की। हालांकि, इसमें दोनों को तीन साल का समय लग गया। मिठाइयों के इस पोर्टल पर अलग-अलग वेंडर्स से टाई अप किया जाता है और फिर लोगों को मिठाइयां मुहैया कराई जाती हैं।

विज्ञापन

कपल्स, जो पहले लाइफ पार्टनर बने फिर बिजनेस में गाड़ दिए झंडे

these couples tie their knots and then started own business

मृगैन कपाड़िया और नुपुर कपाड़िया ने 2008 में शादी की। अप्रैल 2014 में दोनों ने मिलकर मोबाइल एप बनाने वाला मोबिफोलियो (mobifolio) नाम का एक स्टार्टअप शुरू किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed