चंद दिनों में सेलेब्रिटी बन गई 'एयरटेल 4जी गर्ल', जानिए इसके बारे में
अगर आपसे पूछा जाए कि क्या आप साशा छेत्री को जानते हैं तो अधिकतर लोगों का जवाब 'ना' होगा, लेकिन अगर आपसे कहें कि एयरटेल 4जी गर्ल को कौन-कौन जानता है, तो सभी के हाथ खड़े हो जाएंगे। आइए आज जानते हैं कौन है एयरटेल 4जी गर्ल यानी साशा छेत्री।
चंद दिनों में सेलेब्रिटी बन गई 'एयरटेल 4जी गर्ल', जानिए इसके बारे में
उत्तराखंड के देहरादून की रहने वाली साशा ने मुंबई के जेवियर्स इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिकेशन्स से विज्ञापन की पढ़ाई की है। एयरटेल 4जी कैंपेन के बाद देश के 1.2 अरब लोग उसे जानने लगे हैं।
चंद दिनों में सेलेब्रिटी बन गई 'एयरटेल 4जी गर्ल', जानिए इसके बारे में
ब्रॉडकास्ट ऑडिएन्स रिसर्च काउंसिल इंडिया (बीएआरसी) के मुताबिक 19 सितंबर से 20 नवंबर 2015 तक साशा छेत्री पर फिल्माया गया एयरटेल 4जी का विज्ञापन 54,406 बार दिखाया गया, यानी कुल 17,08,586 सेकेंड के लिए ये विज्ञापन दिखाया गया।
चंद दिनों में सेलेब्रिटी बन गई 'एयरटेल 4जी गर्ल', जानिए इसके बारे में
इसका मतलब निकलता है कि इस समय में वह टीवी पर करीब 475 घंटों के लिए थी। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक क्रिएटिव एजेंसी 'कट द क्रैप' के फाउंडर-डायरेक्टर जगदीश आचार्य ने तो यह भी कह दिया है कि साशा '2015 की लताजी' है।
चंद दिनों में सेलेब्रिटी बन गई 'एयरटेल 4जी गर्ल', जानिए इसके बारे में
जगदीश आचार्य ने यह भी कहा कि छेत्री इस समय वही कर रही हैं जो 80 के दशक में कविता चौधरी ने सर्फ के लिए किया था। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस विज्ञापन से लोगों का जुड़ाव छेत्री की बदौलत ही है। वे बोले कि इस बात का अंदाजा नहीं लगा सकते कि उसके बालों का स्टाइल, उसका चेहरा, उसकी आवाज या उसके बात करने का तरीका कैंपेन को बढ़ा रहा है, बल्कि वह इस विज्ञापन का चेहरा बन चुकी है।