बचाना है पैसा तो अभी बदल डालिए ये बुरी आदतें
कई दफा हमारे नफा-नुकसान के लिए हमारे आदतें ही जिम्मेदार होती हैं, ऐसे में पैसे से जुड़ी ये आठ आदतें अगर आपने भी पाल ली हैं तो तुरंत इन्हें छोड़िए।
बचाना है पैसा तो अभी बदल डालिए ये बुरी आदतें
आमदनी अठन्नी खर्चा रुपया, ये जुमला तो सुना ही होगा आपने। महीने के अंत में आपको भी अगर लगता है कि आपका खर्चा इनकम के ज्यादा है, इसका मतलब आप इस बुरी आदत के चंगुल में हैं, तुरंत अपने जेब खर्च को मॉनिटर करना शुरु कर दीजिए। अपने बजट को ऐसे प्लान कीजिए कि इनकम के भीतर ही सारे खर्च निकल आएं।
बचाना है पैसा तो अभी बदल डालिए ये बुरी आदतें
भविष्य में ऐसा करेंगे, वैसा करेंगे। ओफ्फो, कितनी प्लानिंग करते हैं लोग। अगर आप भी ऐसा ही करते हैं तो शुभ मुहू्र्त का इंतजार ही करते रह जाएंगे। अच्छे से आकलन करें और देखें कि मौजूदा दौर में अगर आप अपने वेंचर पर खर्च कर सकते हैं तो तुंरत कर डालें, क्योंकि आगे की सोचते-सोचते वक्त रेत की तरह हाथ से फिसलता चला जाता है और उसके साथ उपलब्धियां भी।
बचाना है पैसा तो अभी बदल डालिए ये बुरी आदतें
कर्ज ले रहें हैं तो एक बात पर गंभीरता से विचार जरूर कर लीजिए कि कर्ज आपकी ऐसी बड़ी जरूरी चीज/काम के लिए लिया जा रहा हों और इसके बिना काम नहीं चलेगा।
बचाना है पैसा तो अभी बदल डालिए ये बुरी आदतें
कुछ लोगों को ईजी मनी के चक्कर में जुआ खेलने की लत लग जाती है। लेकिन ध्यान रहे कि जितनी आसानी से पैसा आता है उतनी ही तेजी से निकल भी जाता है। इसलिए जुए से अच्छा किसी नए कारोबार या काम में पैसा लगाइए।