फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिर्फ पैसे निकालना ही नहीं, ATM से कर सकते हैं ये 5 खास काम भी

Fri, 09 Oct 2015 08:07 AM IST
Updated Fri, 09 Oct 2015 08:07 AM IST
विज्ञापन

सिर्फ पैसे निकालना ही नहीं, ATM से कर सकते हैं ये 5 खास काम भी

atm can be used for these things also

अब वो जमाना गया जब एटीएम का इस्तेमाल सिर्फ पैसे निकालने के लिए होता था। आज के समय में एटीएम अपने ग्राहकों को कई ऐसी सुविधाएं मुहैया कराता है, जिसके जरिए लोग अपना काफी समय बचा सकते हैं। आइए जानते हैं एटीएम से पैसे निकालने के अलावा और क्या-क्या कर सकते हैं?

सिर्फ पैसे निकालना ही नहीं, ATM से कर सकते हैं ये 5 खास काम भी

atm can be used for these things also

क्रेडिट कार्ड का भुगतान- अगर आपका क्रेडिट कार्ड उसी बैंक का है, जिस बैंक में आपका अकाउंट है तो आप अपने क्रेडिट कार्ड का भुगतान एटीएम के जरिए भी कर सकते हैं। एटीएम में पिन डालने के बाद आपके सामने कई विकल्प आएंगे, जिनमें क्रेडिट कार्ड भी होगा। इस पर क्लिक करके क्रेडिट कार्ड की भुगतान की जाने वाली राशि और कार्ड नंबर डालें और भुगतान कर दें। कुछ ही समय में पैसे ट्रांसफर हो जाएंगे।

सिर्फ पैसे निकालना ही नहीं, ATM से कर सकते हैं ये 5 खास काम भी

atm can be used for these things also

यूटिलिटी बिल- एटीएम के जरिए आप क्रेडिट कार्ड के अलावा इलेक्ट्रिसिटी बिल, टेलीफोन बिल और इंश्योरेंस का भी भुगतान कर सकते हैं। एटीएम के जरिए बिल का भुगतान करने पर कुछ डिस्काउंट भी मिलता है। हालांकि, ये जरूरी नहीं है कि एटीएम से बिल का भुगतान करने की सुविधा हर तरह के बिल के लिए हो। सर्विस प्रोवाइडर से इस बारे में अधिक जानकारी हासिल की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ पैसे निकालना ही नहीं, ATM से कर सकते हैं ये 5 खास काम भी

atm can be used for these things also

रेलवे/एयर टिकट- एटीएम से रेलवे या एयर टिकट तभी बुक की जा सकती है, जब बैंक ने रेलवे या एयरलाइन कंपनी के साथ कोई कॉन्ट्रैक्ट किया हो। फिलहाल पीएनबी, एसबीआई, बौंक ऑफ बड़ौदा जैसे बैंक ये सुविधा दे रहे हैं। अगर इन बैंकों में आपका अकाउंट है तो आप इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। कोई परेशानी आने पर अपने बैंक से बात कर सकते हैं।

विज्ञापन

सिर्फ पैसे निकालना ही नहीं, ATM से कर सकते हैं ये 5 खास काम भी

atm can be used for these things also

मोबाइल रीचार्ज- कई बार लोग मोबाइल रीचार्ज के लिए यहां-वहां दुकान ढूंढ़ते हैं, लेकिन उन्हें पता नहीं होता कि मोबाइल रीचार्ज तो एटीएम से ही किया जा सकता है। इसके लिए एटीएम में मोबाइल रीचार्ज विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद अपना मोबाइल नंबर और राशि डालें। कुछ ही सेकेंडों में आपका मोबाइल रीचार्ज हो जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed