राजकुमारी दिखने के लिए लड़की ने खुद को बना लिया गुड़िया!
लड़कियों को गुड़िया की तरह तैयार होते तो कई बार देखा होगा लेकिन इस लड़की की दीवानगी को कमाल की है। साराह इंगल नाम की इस लड़की ने खुद को डिजनी कार्टून की राजकुमारियों की तरह देखने के लिए जमकर पैसे खर्च किए, इतने कि जानकर दंग रह जाएंगे।
राजकुमारी दिखने के लिए लड़की ने खुद को बना लिया गुड़िया!
साराह को बचपन से ही डिजनी के किरदारों जैसा दिखने का शौक था। जैसे जैसे वे बड़ी होती गईं, उनके दोस्तों ने कहा कि वे गुड़िया जैसी दिखती हैं। बस फिर क्या था, उसने सच में गुड़िया बनने का फैसला कर लिया और भारी रकम भी खर्च की। कोलोराडो की रहने वाली साराह ने £10,000 यानी करीब पौने दस लाख रुपए खर्च कर 17 ड्रेसेज ली हैं जिनमें वे बिलकुल राजकुमारी लगती हैं।
राजकुमारी दिखने के लिए लड़की ने खुद को बना लिया गुड़िया!
इसमें साराह अंग्रेजी एनिमेटेड फिल्म फ्रोजन की राजकुमारी ऐना बनी हैं। उनका कहना था कि उनके दोस्त और परिवार वाले पहले से ही जानते थे कि वे डिजनी के किरदारों से कितना प्यार करती हैं इसलिए उनका इतना खर्च करना किसी के लिए ताज्जुब की बात नहीं थी।
राजकुमारी दिखने के लिए लड़की ने खुद को बना लिया गुड़िया!
पेशे से मार्केटिंग मैनेजर साराह, हर वीकेंड खुद को किसी न किसी किरदार की तरह तैयार करती हैं और बच्चों का मनोरंजन करती हैं। उनकी इतनी अच्छी नौकरी है जिससे इतना पैसा मिल पाता है कि वो महंगे कपड़ों पर खर्च कर सकें। उनके ये कपड़े डिजाइनर दोस्त ही बनाती हैं।
राजकुमारी दिखने के लिए लड़की ने खुद को बना लिया गुड़िया!
वो बताती हैं कि हर एक ड्रेस को तैयार होने में छ: महीने तक लग जाते हैं। वो दुनिया के हर कोने से चीजें जमा कर इन्हें बनाती हैं। इनकी ड्रेस सिल्क की भी बनी हैं।