फैशन के नाम पर लोगों ने क्या करा डाला शरीर का हाल, दंग करती तस्वीरें
फैशन वक्त के साथ बदलता ही रहता है और फैशन के लिए लोगों का पागलपन भी। ये तस्वीरें इसी बात का सबूत हैं कि फैशन के लिए लोग किस हद तक जा सकते हैं और अपने शरीर का क्या हाल कर देते हैं।
फैशन के नाम पर लोगों ने क्या करा डाला शरीर का हाल, दंग करती तस्वीरें
यूं तो आप अचानक किसी को इतने नुकीले कानों के साथ देखेंगे तो शायद डर ही जाएं लेकिन यह भी फैशन है। फिल्मों में एलियन और कार्टूनों के कान पीछे से नुकीले और खिंचे हुए दिखते हैं लेकिन लोग सच में भी यह सर्जरी कराते हैं। इसके लिए वे पिछले हिस्से को काट कर वापस ऊपर की ओर जोड़ देते हैं।
फैशन के नाम पर लोगों ने क्या करा डाला शरीर का हाल, दंग करती तस्वीरें
महिलाओं का बगल के बाल शेव करना कोई नई बात नही है लेकिन कुछ महिलाएं इन बालों को डाई भी करवाती हैं। महिलाएं जानबझ कर बगल के बाल उगने देती हैं और फिर इन्हें अलग अलग रंगों में रंगवाती हैं।
इसे दिखाने के लिए वे स्लीवलेस कपड़े ही पहनती हैं। इसे शुरू करने वाली कोई और नहीं बल्कि मेडोना थीं
फैशन के नाम पर लोगों ने क्या करा डाला शरीर का हाल, दंग करती तस्वीरें
अब मर्द भी कैसे पीछे रहते। मर्दों में तरह तरह की मूंछें रखना तो फैशन है ही लेकिन कुछ मर्द अपनी मूंछों को भड़कीले रंगो में रंगवाते भी हैं। कुछ लोग तो एक साथ ही उसमें सारे रंग भरवा लेते हैं जैसे कि इंद्रधनुष।
फैशन के नाम पर लोगों ने क्या करा डाला शरीर का हाल, दंग करती तस्वीरें
और अगर आपको भीड़ में सबसे अलग दिखना हो तो अपनी भौहें भी रंगवा सकते हैं। कुछ लोग अपनी भौहें पूरी तरह ही साफ करा लेते हैं और अएक बाल भी नहीं बचता लेकिन कुछ लोग इसे अलग अलग रंगों में रंगवाते हैं वो भी ऐसा जो उनके बालों से मैच न करे।