फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चांद पर क्या-क्या अजीबोगरीब चीजें छोड़ आए अंतरिक्ष यात्री

Sun, 28 Feb 2016 08:38 AM IST
Updated Sun, 28 Feb 2016 08:38 AM IST
विज्ञापन

चांद पर क्या-क्या अजीबोगरीब चीजें छोड़ आए अंतरिक्ष यात्री

Things left on moon by astronauts

चांद पर गए अंतरिक्ष यात्री वहां निशानी के तौर पर क्या क्या छोड़ कर आए, जरा देखिए। एस्ट्रोनॉट चार्ल्स ड्यूक चांद पर जाते वक्त साथ में परिवार की तस्वीर भी ले गए थे। लेकिन वहां की सूरज की रोशनी, तापमान और रेडिएशन इतना तेज था कि तस्वीर धुंधली पड़ गई। इसलिए ये तस्वीर वो वहीं छोड़ आए। अप्रेल 1972 में ये तस्वीर वहां पहुंची थी।

चांद पर क्या-क्या अजीबोगरीब चीजें छोड़ आए अंतरिक्ष यात्री

Things left on moon by astronauts

अपोलो 15 के सदस्यों ने ही चांद पर एक लेटे हुए एस्ट्रोनॉट के छोटे से पुतले को छोड़ा था। इसकी लंबाई 8 सेंटीमीटर है। ये उन लोगों की याद में था जो अंतरिक्ष मिशन से जिंदा वापस नहीं आ सके।

चांद पर क्या-क्या अजीबोगरीब चीजें छोड़ आए अंतरिक्ष यात्री

Things left on moon by astronauts

सोने की बनी ऑलिव पौधे की पत्ती। ये पत्ती चांद पर जाने वाले पहले पुरुष नील आर्मस्ट्रॉन्ग ने शांति और मानवता के प्रतीक के तौर पर छोड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चांद पर क्या-क्या अजीबोगरीब चीजें छोड़ आए अंतरिक्ष यात्री

Things left on moon by astronauts

चांद पर एक बाज का पंख भी छोड़ा गया था। इस पंख को गैलीलियो के ग्रैवीटेशनल बल के सिद्धांत को सिद्ध करने के लिए इस्तेमाल किया गया था। सिद्धांत ये कहता है कि ग्रैविटी न होने पर, अलग अलग वजन की चीजें भी एक ही गति से नीचे गिरती हैं। इसलिए चांद पर, जहां ग्रैविटी नहीं होती, इस पंख को एक हतौड़े के साथ गिराया गया था। इसके बाद इसे चांद पर ही छोड़ दिया गया।

विज्ञापन

चांद पर क्या-क्या अजीबोगरीब चीजें छोड़ आए अंतरिक्ष यात्री

Things left on moon by astronauts

अपोलो 11 जब चांद के मिशन पर गया था तो एस्ट्रोनॉट आर्मस्ट्रॉन्ग और ऑल्ड्रिन वहां 3.8 सेंटीमीटर की सिलिकन की बनी एक डिस्क छोड़ कर आए थे। इस पर बहुत छोटी लिखावट में 73 देशों की जानी मानी हस्तियों के संदेश लिखे हैं। इनमें इंदिरा गांधी और ब्रिटेन की महारानी एलीजाबेथ II के संदेश भी थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed