कब्र खोद कर लाश के साथ रहे ये 10 लोग, कहानी रोंगटे खड़े कर देगी
जॉर्जिया की रहने वाली एक महिला ने अपने बेटे की लाश 18 साल तक संभाल कर रखी। उसे बेटे जोनी की जब मौत हुई तो वो 22 साल का था औऱ उसका 2 साल का एक बेटा था। परिवार ने तय किया कि जोनी की लाश दफनाने के बजाए संभाल कर रखेंगे ताकि बेटा अपने पिता को जान सके। जोनी की मां ने ही बेटे की लाश का ख्याल रखा और वो उसके हर जन्मदिन पर उसके कपड़े भी बदलती थी।
कब्र खोद कर लाश के साथ रहे ये 10 लोग, कहानी रोंगटे खड़े कर देगी
2009 में वियतनाम के एक 57 साल के आदमी ली वैन को उसकी मृत पत्नी के पास लेटा पाया गया। 2003 में जब उसकी पत्नी की मौत हुई थी तो ली उसकी कब्र के ऊपर सोता था। इसके लिए उसने एक सुरंग भी खोद ली थी जिसमें वो लेट सके। 2004 में वो कब्र खोद कर अपनी पत्नी की लाश घर ले आया और उसको मिट्टी और प्लास्टर में गढ़ दिया। तब से वह उस लाश को अपने पास ऐसे ही रखता है। सोर्स-वंडरलिस्ट.कॉम।
कब्र खोद कर लाश के साथ रहे ये 10 लोग, कहानी रोंगटे खड़े कर देगी
एरिक ग्रमपेल्ट नाम के आदमी ने अपनी 39 साल की गर्लफ्रेंड मेलिंडा राया को धोखा देने के आरोप में इतना मारा कि वो मर गई। एरिक ने उसकी लाश को छिपाने के लिए राया को कमरे में पलंग के नीचे छिपा दिया और कमरे में इत्र छिड़क दिया। दो माह तक एरिक राया के साथ यूं ही रहता रहा लेकिन दो माह बाद लाश से उठी बदबू ने मामला खोल दिया।
कब्र खोद कर लाश के साथ रहे ये 10 लोग, कहानी रोंगटे खड़े कर देगी
पेनसिलवेनिया की जीन स्टीवन्स अपने पति जेम्स की मौत के बाद अकेली और अपनी जुड़वां बहन जून पर निर्भर हो गई थीं। लेकिन जब जून की भी मौत हो गई तो 91 साल की जीन ने दोनों की लाश को कब्र से खोद निकाला और उनसे बातें करने के लिए उन्हें घर ले आईं। उन्होंने जेम्स को गैराज में रखा और जून को कमरे में। उनसे जब पूछा गया कि ऐसा क्यों किया तो जवाब था,''जब हम उन्हें जमीन में दफना देते हैं तो हम उन्हें अलविदा कह देते हैं। लेकिन इस तरह मैं उन्हें देख पाउंगी, बात कर पाउंगी, छू पाउंगी।''
कब्र खोद कर लाश के साथ रहे ये 10 लोग, कहानी रोंगटे खड़े कर देगी
चार्ल्स जिगलर नाम के आदमी को अपनी 72 साल की गर्लफ्रेंड लिंडा चेज के साथ ही टीवी पर पसंदीदा शो देखना पसंद था। 2010 में चार्ल्स की जब मौत हुई तो लिंडा ने उसकी लाश को ममी बना कर कमरे में कुर्सी पर बिठा दिया। इस तरह लिंडा चार्ल्स के साथ ही कई साल तक टीवी पर वो शो देखती रही।