फिल्मी नहीं, ये हैं आम दुनिया के हॉट लोग! तस्वीरें बना लेंगी दीवाना
इन तस्वीरों को देखेंगे तो मान ही जाएंगे कि हॉट लोग केवल फिल्मी दुनिया में ही नहीं होते। आम जिंदगी में भी ऐसे कई लोग हैं और उनका एक अपने प्रशंसक है।
फिल्मी नहीं, ये हैं आम दुनिया के हॉट लोग! तस्वीरें बना लेंगी दीवाना
ये तस्वीर है 30 साल के राफैल नून्स की। राफैल बेघर व्यक्ति हैं। साल 2012 में ब्राजील के क्यूरिटिबा में एक टूरिस्ट ने इन्हें स्पॉट किया और इनकी तस्वीरें ली। उन्होंने इस तस्वीर को हॉट माना और फोटोग्राफ को फेसबुक पर पोस्ट किया। कुछ दिनों के अंदर ही इस फोटो पर चालीस हजार से ज्यादा शेयर थे। सभी तस्वीरें ऑडी से।
फिल्मी नहीं, ये हैं आम दुनिया के हॉट लोग! तस्वीरें बना लेंगी दीवाना
दुनिया के सबसे हॉट डॉक्टर से मिले आप? डॉ माइक न्यूयॉर्क में मेडिकल के सेकेंड ईयर छात्र हैं। उनके इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें हैं और वो अपने काम के साथ लुक्स के लिए काफी पसंद किए जाते हैं।
फिल्मी नहीं, ये हैं आम दुनिया के हॉट लोग! तस्वीरें बना लेंगी दीवाना
इस फोटो को अचानक ही लोगों ने पसंद किया। ये तस्वीर जब रेडिड्ट पर पोस्ट की गई तो एकदम से वायरल हो गई। पता चला कि ये असल में एक सिरियाई विद्रोही है। लोगों ने तस्वीर को देखा और कमेंट्स में लिखा कि कैसे गृहयुद्ध के दौरान भी इसके बाल ऐसे सेट रह सकते हैं। ये वाकई आकर्षित करने वाला है।
फिल्मी नहीं, ये हैं आम दुनिया के हॉट लोग! तस्वीरें बना लेंगी दीवाना
पढ़ाई के दौरान आपने ऐसे कई किस्से सुने होंगे जहां छात्र-छात्रा किसी ना किसी टीचर के प्रति आकर्षित रहता है। लेकिन इस मैथ्स टीचर को तो दुनिया में सबसे हॉट टीचर माना गया है। इन नाम पियट्रो बोसेली है और वो युनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में पढ़ाते हैं। वो मॉडलिंग भी करते हैं। अब तो उनके कई फॉलोअर्स भी हैं।