भारत के 9 विचित्र जीवों की तस्वीरें जिनको आपने कभी नहीं देखा होगा
भारतीय उपमहाद्वीप में विविधरंगी जीव पाए जाते हैं, कुछ तो ऐसे हैं जो केवल भारत में ही पाए जाते हैं।
भारत के 9 विचित्र जीवों की तस्वीरें जिनको आपने कभी नहीं देखा होगा
1. उड़ने वाली गिलहरी- भारत में पाया जाने वाला ख़ास जीव है उड़ने वाली गिलहरी, जो पेड़ पर रहती है और आम तौर पर रात में निकलती है।
इसे अपनी त्वचा को सिकोड़ने की ख़ूबी आती है। लेकिन ये कोई आम गिलहरी नहीं, यह ख़ास गिलहरी हवा में उड़ती है।
इसका प्राकृतिक वास नष्ट होने के कारण और इसका शिकार होने के कारण, भारत में इस गिलहरी की संख्या लगातार कम हो रही है।
भारत के 9 विचित्र जीवों की तस्वीरें जिनको आपने कभी नहीं देखा होगा
2. गंगा किनारे वाली डाल्फिन- गंगा नदी में पाई जाने वाली डाल्फ़िन दुनिया की घनी आबादी वाले इलाक़े में मिलती है। ये सूस के नाम से भी जानी जाती हैं और अनुमान लगाया जाता है कि इनकी संख्या अब 2000 से कम ही होगी।
प्लाटानिस्टा गेंजैटिका के लंबे पतले चोंच होते हैं और नुकीले दांत। गंदे नदी-नहरों में रहने वाले इन डॉल्फ़िन की बहुत ही छोटी आंखे होती हैं जो बहुत काम की नहीं होती।
यह प्रकाश की रोशनी को पहचान लेती हैं लेकिन आकार नहीं पहचान पाती है।
भारत के 9 विचित्र जीवों की तस्वीरें जिनको आपने कभी नहीं देखा होगा
3. एशियाई बर्र- दुनिया भर में सबसे ज़्यादा बर्र भारत में पाए जाते हैं। ये 5 सेंटीमीटर लंबा भी हो सकता है। एशियाई बर्र (वेस्पा मैंडारीनिया) दक्षिण पूर्व एशिया में भी पाया जाता है।
इनका विष इतना ख़तरनाक होता है कि वह मानव टिशू को गला सकता है. इसकी वजह से बड़ी संख्या में लोगों की मौत भी हो जाती है।
भारत के 9 विचित्र जीवों की तस्वीरें जिनको आपने कभी नहीं देखा होगा
4. भारतीय काले बिच्छू- भारतीय काला बिच्छू 10 सेंटीमीटर लंबा हो सकता है. यह बिच्छूओं में सबसे लंबा होता है। एक अध्ययन के मुताबिक़ भारतीय काले बिच्छू के विष में कैंसर निरोधी गुण होते हैं।
काले बिच्छू की प्रजाति के निकटवर्ती भारतीय लाल बिच्छू को दुनिया का सबसे ख़तरनाक बिच्छू माना जाता है। हालांकि बिच्छू डंक केवल तभी मारता है जब उसे अपनी रक्षा करनी होती है।