तस्वीरों से बताया केवल मांस का लोथड़ा नहीं होती औरत
महिलाओं के साथ होते अत्याचार और यौन-शोषण को देखते हुए लंदन की एक मॉडल ने ऐसा फोटोशूट करवाया जिससे लोगों को बताते की कोशिश की कि औरतें केवल मांस का लोथड़ा नहीं होती।
तस्वीरों से बताया केवल मांस का लोथड़ा नहीं होती औरत
तस्वीरें लंदन में रहने वाली 30 वर्षीय मॉडल ऐदा ऐमिलियानोवा की हैं। महिलाओं के प्रति समाज की मानसिकता के विरोध में लंदन में इन तस्वीरों की गैलरी लगाई गई है।
तस्वीरों से बताया केवल मांस का लोथड़ा नहीं होती औरत
ऐदा अपनी इन तस्वीरों के जरिए पुरुष प्रधान समाज वाली मानसिकता का विरोध करती हैं। ऐदा ने ये फोटोशूट उन पर कसे जाने वाले तानों के जवाब में किया है। ऐदा कहती है कि हम महिलाओं की तरक्की को लेकर कितना भी दंभ भर लें, लेकिन महिलाओं की स्थिति जस की तस है।
तस्वीरों से बताया केवल मांस का लोथड़ा नहीं होती औरत
ऐदा के मुताबिक ये फोटोशूट दुनियाभर की उन महिलाओं को प्रेरणा देने के लिए समर्पित है जिन्हें जमाने ने दबा-कुचला मान लिया है।
तस्वीरों से बताया केवल मांस का लोथड़ा नहीं होती औरत
जुड़वा बच्चियों की मां ऐदा बताती हैं कि जब वो 15 साल की थीं तो उन्हें महिलाओं के प्रति समाज की संकीर्ण सोच से रूबरू होना पड़ा।