देखिए दुनिया की 10 अद्भुत इमारतें, जिनके आगे ताजमहल भी है फेल
दुनिया की ये अद्भुत इमारतें बेहतरीन कारीगरी और वास्तुशिल्प का नमूना हैं। ये दुनियाभर के लोगों को आकर्षित करती हैं।
देखिए दुनिया की 10 अद्भुत इमारतें, जिनके आगे ताजमहल भी है फेल
पीसा के लीनिंग टॉवर की तर्ज पर यूएई के अबु धाबी में कैपिटल गेट इमारत किसी को भी अपनी ओर आकर्षित कर लेती है। 160 फीट ऊंची 35 मंजिला इमारत अपनी धुरी से पश्चिम दिशा की ओर 18 डिग्री झुकी हुई है। साल 2010 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में इसे दुनिया की सबसे झुकी हुई मानव निर्मित इमारत का दर्जा मिल चुका है।
सोर्स-ऑडी.कॉम
देखिए दुनिया की 10 अद्भुत इमारतें, जिनके आगे ताजमहल भी है फेल
चीन का सनराइज केंपिंन्सकी होटल अपने नाम के मुताबिक बना है। बीजिंग से 60 किलोमीटर दूर एक झील के किनारे होटल को इस तरह आकार दिया गया है कि उगता हुआ सूरज लगता है। होटल के प्रवेश द्वार को मछली के मुंह जैसा बनाया गया है। इस होटल को सद्भाव, एकता और अनंत का प्रतीक के तौर पर बनाया गया है।
देखिए दुनिया की 10 अद्भुत इमारतें, जिनके आगे ताजमहल भी है फेल
सिंगापुर का द मैरीना बे सैंड्स होटल पानी वाले जहाज की तर्ज बना है। 57 मंजिला ये होटल सिंगापुर की सबसी ऊंची इमारतों में से एक है। लग्जरी सुविधाओं और इससे देखे जाने वाले व्यूज के लिए ये होटल दुनियाभर में जाना जाता है।
देखिए दुनिया की 10 अद्भुत इमारतें, जिनके आगे ताजमहल भी है फेल
डेनमार्क के नोर्डबोर्ग की कुमलस इमारत अपनी अजीबोगरीब डिजाइन के लिए जानी जाती है। इसको डिजाइन करने वासे जरगेन मेयर एच को भी भ्रम है कि ये वास्तव में उल्का की तरह है या कोशिका की तरह या फिर अणु के जैसी है?