हुंडई भारत में उतार सकती है ये 4 नई कारें, देखिए तस्वीरें
देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी हुंडई इस वक्त कॉम्पेक्ट एसयूवी क्रेटा की सफलता पर सवार है। क्रेटा को बाजार में उम्मीद से ज्यादा सफलता मिली। इससे कंपनी को तो बड़ा फायदा हुआ ही, वहीं क्रेटा की सफलता ने दूसरी कंपनियों पर भी गहरा असर डाला। इस मॉडल के आने के बाद दूसरी कंपनियों भी नए मॉडल लाने या फिर पुराने मॉडलों को अपडेट करने के लिए प्रेरित हुई। मसलन महिंद्रा ने बाजार की नब्ज पकड़ते हुए एक्सयूवी-500 का ऑटोमैटिक वर्जन उतारा।
हुंडई भारत में उतार सकती है ये 4 नई कारें, देखिए तस्वीरें
इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुई हुंडई अपने तरकश के चार नए तीरों को फिलहाल तराश रही है। जो क्रेटा से मिली सफलता को और आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। तो आइए, एक नजर डालते हैं हुंडई की आने वाली चार कारों पर...
हुंडई भारत में उतार सकती है ये 4 नई कारें, देखिए तस्वीरें
सोनाटा: अगली जनरेशन की हुंडई सोनाटा फ्लूडिक स्कल्पचर 2.0 डिजाइन पर तैयार होगी। कार के एक्सटीरियर को एक नया लुक मिल सकता है। इसमें क्रोम फिनिशिंग के साथ डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइट, 16 इंच के अलॉय व्हील्स और डुअल एग्जॉस्ट सिस्टम शामिल है। वहीं बोनट के नीचे आपको मिल सकता है 254 बीएचपी की ताकत देने वाला टर्बोचार्ज पेट्रोल इंजन। डीजल वर्जन में 185 बीएचपी की ताकत देने वाला 2.4 लीटर का का थेटा-टू जीडीआई इंजन।
हुंडई भारत में उतार सकती है ये 4 नई कारें, देखिए तस्वीरें
ट्यूसॉन: ट्यूसॉन के फैंस को इसकी वापसी का बेसब्री से इंतजार है। जल्द ही इसे नए अवतार में लॉन्च किया जाना है। यह कार भी फ्लूडिक 2.0 डिजाइन पर ही बनेगी। सबसे ज्यादा फोकस नए फीचर्स और इंस्ट्रूमेंटस पर होगा। ट्यूसॉन में टू और फोर व्हील ड्राइव का ऑप्शन मिलेगा। पेट्रोल व डीजल दोनों विकल्प मिलेंगे। देश में उतारे जाने वाले मॉडल में 1.7-लीटर पेट्रोल व 2.0-लीटर डीजल इंजन उपलब्ध होगा जो 114बीएचपी व 182बीएचपी की ताकत देगा।
हुंडई भारत में उतार सकती है ये 4 नई कारें, देखिए तस्वीरें
सेंटा-फे: सेंटा-फे एसयूवी के नए अवतार को 2.2-लीटर के डीजल इंजन में लॉन्च करने की उम्मीद है। जो 200बीएचपी पावर के साथ 440एनएम टॉर्क देने में सक्षम होगा। वहीं पेट्रोल वर्जन में थेटा टू 2.4-लीटर इंजन दिया जा सकता है जो 187बीएचपी की ताकत और 241एनएम टॉर्क जनरेट करेगा। इन दोनों मॉडलों में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ऑटोमेटिक गियरबॉक्स भी दिया जाएगा। नई सेंटा-फे में भी फ्लूडिक 2.0 डिजाइन थीम का इस्तेमाल होगा।