साल 2016 में आ रही है ये 20 नई कारें, पसंद करें अपनी कार
2016-इंडियन ऑटो एक्सपो 5 फरवरी से 9 फरवरी तक नोएडा, दिल्ली में होने जा रहा है। इस इंडियन ऑटो एक्सपो में कई वाहन निर्माता कंपनियां अपने फेसलिफ्ट वर्जन व नई कारें प्रदर्शित करने वाली है। वहीं कुछ नई कंपनियां भी इस एक्सपो के माध्यम से भारतीय बाजार में कदम रखने का तैयार बैठी है। हम यहां ऐसी कारों की चर्चा कर रहे हैं जिन पर होगी सबकी निगाहें।
साल 2016 में आ रही है ये 20 नई कारें, पसंद करें अपनी कार
फोर्ड मस्टंग: फोर्ड मस्टंग को हाल ही में पुणे स्थित एआरएआई (ARAI) सेंटर के बाहर स्पाइड किया गया है। इस कार को सीबीयू रूट के जरिए भारतीय मार्केट में बेचा जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि भारतीय बाजार में टॉप वेरिएंट 5.0-लीटर वी8 इंजन के साथ उतारा जाएगा जिसकी संभावित कीमत 55 लाख रुपए के करीब होगी।
साल 2016 में आ रही है ये 20 नई कारें, पसंद करें अपनी कार
जीप ब्रांड: महिन्द्रा थार को मिली प्रसिद्धि के बाद अब अमेरिका की ओरिजनल जीप कंपनी भी भारतीय बाजार में प्रवेश करने जा रही है। 2016 में आयोजित होने वाले इंडियन ऑटो एक्सपो में जीप कंपनी अपनी कॉम्पेक्ट एसयूवी पेश करेगी। आपको बतां दें कि जीप कम्पनी ने फिएट के रंजनगांव प्लांट में 280 मिलियन निवेश करने की घोषणा की है। जीप कंपनी फिएट के साथ मिलकर इस प्लांट से अपने वाहनों का लोकल निर्माण करेगी।
साल 2016 में आ रही है ये 20 नई कारें, पसंद करें अपनी कार
फोर्ड एंडेवर: फोर्ड की फस्ट जनरेशन की एसयूवी एंडेवर को मिली भारी सफलता के बाद अब कम्पनी सेकेंड जनरेशन की एंडेवर लॉन्च करने जा रही है। इस सेकेंड जनरेशन की एंडेवर कार को थाईलैंड में दिखाया जा चुका है, जल्द ही इसे भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। फोर्ड कम्पनी के नए टेर्रेन रसपोंस सिस्टम के साथ इस कार में नया इंजन व गियर बॉक्स लगाया जाएगा।
साल 2016 में आ रही है ये 20 नई कारें, पसंद करें अपनी कार
रेनो डस्टर फेसलिफ्ट: फ्रांस की वाहन निर्माता कम्पनी रेनो भी अपनी सबसे अधिक बिकने वाली कॉम्पेक्ट एसयूवी कार डस्टर का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में है। इस फेसलिफ्ट वर्जन को कुछ महीने पूर्व ही दिखाया गया था। रेनो कम्पनी इस फेसलिफ्ट डस्टर को 2016-ऑटो एक्सपो में उतारेगी। अपडेट की बात करें तो 2016-डस्टर को हाल ही में स्पाइड किया गया था, जिसमें कार को ऑटोमेटिक गियर बॉक्स के साथ दिखाया गया था।