फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहला शुद्ध देसी स्मार्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, टॉप स्पीड 72 किमी प्रति घंटा

Sat, 05 Mar 2016 04:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 05 Mar 2016 04:38 PM IST
विज्ञापन
Ather S340: India’s First Smart Electric Scooter Unveiled
एथर ए340

बंगलौर आधारित टेक्नोलॉजी कंपनी एथेर एनर्जी ने देश के पहला स्मार्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर का अनावरण किया है। इस कंपनी को आईआईटी के स्नातकों ने तैयार किया है। कंपनी के संस्थापकों और कंपनी के सीईओ में से एक तरुण मेहता ने पूरी तरह से देश में विकसित स्कूटर प्रदर्शित किया है। इस स्कूटर के कामकाज और इसके फीचर्स के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि यह शुरुआत में ऑनलाइन रीटेल किया जाएगा।

पहला शुद्ध देसी स्मार्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, टॉप स्पीड 72 किमी प्रति घंटा

Ather S340: India’s First Smart Electric Scooter Unveiled
एथर ए340

इसके अलावा, यह स्कूटर आने वाले महीनों में टेस्ट राइड के लिए बेंगलुरू में उपलब्ध होगा। बिक्री के बाद सर्विस के लिए कंपनी डोरस्‍टेप सेवा देगी। इस कंपनी में टाइगर ग्लोबल और फ्लिपकार्ट संस्थापकों में सचिन और बिन्नी बंसल ने निवेश किया है।
 
पहला शुद्ध देसी स्मार्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, टॉप स्पीड 72 किमी प्रति घंटा

Ather S340: India’s First Smart Electric Scooter Unveiled
एथर ए340

इस स्कूटर में 7 इंच का टचस्क्रीन डिसप्ले दिया गया है जो नेविगेशन, मल्टीपिल राइडिंग मोड, वाहन ट्रैकिंग, पसर्नल प्रोफाइल जैसे फीचर्स के साथ है। यह लिनक्स आधारित प्लेटफॉर्म के साथ है। तरुण ने उल्लेख किया है कि यह निकटतम चार्जिंग प्वाइंट, सड़क की गुणवत्ता आदि की भी जानकारी देने में सक्षम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहला शुद्ध देसी स्मार्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, टॉप स्पीड 72 किमी प्रति घंटा

Ather S340: India’s First Smart Electric Scooter Unveiled
एथर ए340

तकनीकी विशिष्टताओं की बात करें तो यह S340 स्कूटर सिर्फ 1 घंटे में 80% तक चार्ज हो सकता है और इसकी बैटरी लाइफ लगभग 50,000 किलोमीटर है। इसकी टॉप स्पीड 72 किलोमीटर प्रति घंटा से ऊपर है। अगर यह प्रतिस्पर्धी कीमत के साथ लॉन्च होता है तो यह 'मेड इन इंडिया' स्कूटर भारत के इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन उद्योग एक नए मुकाम पर ले जा सकता है। यह स्कूटर (FAME-India) फेम-‌इंडिया (फास्टर अडॉप्टेशन एंड मैन्युफेक्चरिंग ऑफ हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक व्हील्स इन इंडिया) योजना के साथ है जो इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों को प्रोत्साहन प्रदान करता है।

विज्ञापन

पहला शुद्ध देसी स्मार्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, टॉप स्पीड 72 किमी प्रति घंटा

Ather S340: India’s First Smart Electric Scooter Unveiled
एथर ए340

यह ई स्कूटर अधिक भारतीयों के लिए आकर्षक बन सकता है। फेम योजना टेक्नोलॉजी के आधार पर बैटरी से चलने वाले स्कूटर और मोटर साइकिलों के लिए 1,800 से लेकर 29,000 रुपये तक प्रोत्साहन प्रदान करता है। Ather S340 के बारे में बात करते हुए तरुण मेहता ने कहा, "भविष्य में ऑटोमोबाइल के ‌लिए बिजली की अनिवार्यता की जा रही है, इसने हमें इलेक्ट्रिक स्कूटर के निर्माण के लिए प्रेरित किया है। इसमें एक शक्तिशाली ली-आयन बैटरी का इस्तेमाल किया गया है जो एक घंटे चार्ज हो जाती है।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed