फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 7 बातें से मिलेगी किफायती और बढ़िया सेकेंड हैंड कार

Fri, 13 Mar 2015 03:06 PM IST
Updated Fri, 13 Mar 2015 03:06 PM IST
विज्ञापन

इन 7 बातें से मिलेगी किफायती और बढ़िया सेकेंड हैंड कार

7 things to know before purchasing a second hand car

भले ही रोज नई-नई कारें लॉन्च होती रहें लेकिन सेकेंड हैंड कारों का क्रेज अभी भी बरकरार है। आजकल ग्राहक नई कार खरीदने की जगह यूज्ड कारों को विकल्प बना रहे हैं। अगर आप भी सेकेंड हैंड कार लेने की योजना रहे हैं तो जरा यहां गौर जरूर कीजिए। सेकेंड हैंड कार लेते समय इन बातों की रखें सावधानियां, ताकि आपका चुनाव हो किफायती और बढ़िया।

इन 7 बातें से मिलेगी किफायती और बढ़िया सेकेंड हैंड कार

7 things to know before purchasing a second hand car

कार एक्सीडेंटल न हो - सबसे पहले गाड़ी की बाहरी चमक-धमक में न खोएं और गाड़ी की अंदरूनी चीजों पर ध्यान दे। सबसे पहले जांच लें कि गाड़ी का एक्सीडेंट तो नहीं हुआ है। इसके लिए सबसे पहले कार के रंग को चैक करें। कार के चारों दरवाजों को खोल कर चैक कर लें क्या वो फिट है कि नहीं। इसके साथ ही कार के बोनट और डिक्की को खोलकर अलाइनमेंट को चैक करें कि वो ठीक से लग रही हैं या नहीं ?

इन 7 बातें से मिलेगी किफायती और बढ़िया सेकेंड हैंड कार

7 things to know before purchasing a second hand car

टायरों को जांच लें- कार खरीदने से पूर्व जांच लें कि कार के टायर एक साइज के हैं कि नहीं? इसके अलावा रिम के अलाइनमेंट की भी जांच करा लें। इससे कार को किस हालत में चलाया गया है इसका अंदाजा लग जाएगा। अगर टायर ज्यादा घिसे हैं तो बिल्कुल कार न खरीदें।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन 7 बातें से मिलेगी किफायती और बढ़िया सेकेंड हैंड कार

7 things to know before purchasing a second hand car

इंजन क्वालिटी - हालांकि सेकेंड हैंड कार बेचने वाले शोरूम कार को फौरी तौर पर अंदर-बाहर से चमका देते हैं। इससे इंजन को देखकर चैक करना कठिन हो जाता है। फिर भी चैक करें कि कार का ऑयल लीक तो नहीं है। इसके बाद कार की बैटरी को जांचें की वह कंपनी की है या बदली गई है। साथ ही इंजन पर लिखे नंबर को आरसी के नंबर से जरूर मिलाएं। कार के गियर नॉब, क्लच और ब्रेक आदि को जांचें।

विज्ञापन

इन 7 बातें से मिलेगी किफायती और बढ़िया सेकेंड हैंड कार

7 things to know before purchasing a second hand car

सारे बटन चैक करें- कार के अंदर सारे बटन चैक कर लें। एसी, लाइट, वाइपर के साथ सारे पैनलों को भली भांति चैक कर लें। ऐसा न हो कि घर आने के बाद किसी प्रकार की कोई खामी सामने आए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed