फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर वालों ने की जबरन शादी तो प्रेमी ने प्रेमिका के साथ ट्रेन से कटकर दी जान

Wed, 04 May 2016 06:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ललितपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, ललितपुर Updated Wed, 04 May 2016 06:27 PM IST
विज्ञापन
married boy suicides with his lover in lalitpur
घटना स्‍थल पर पहुंची पुलिस, इनसेट में युवकी फाइल फोटो - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ललितपुर

उत्तर प्रदेश के ललितपुर में एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। जान देने वाले युवक की शादी 15 दिन पहले ही एक दूसरी लड़की से हुई थी। घटना से युवक और युवती के परिजन सदमे में हैं। आगे तस्वीरें में देखें घटना की दर्दनाक कहानी। (सभी तस्वीरें ब्यूरो, अमर उजाला, ललितपुर से।)

प्रेमी जोड़े ने ट्रेन से कटकर दी जान, हाल में हुई थी युवक की शादी

married boy suicides with his lover in lalitpur
जान देने वाले युवका घर जो शादी में सजाया गया था - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ललितपुर

मामला शहर के मुहल्ला बड़ापुरा का है। सोमवार की रात कोतवाली क्षेत्र के सिलगन गेट से थोड़ी दूर प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। बड़ापुरा निवासी उमेश राठौर उर्फ मोनू (22 वर्ष) पुत्र मुकेश राठौर की शादी एक सामूहिक विवाह समारोह में 17 अप्रैल को हुई थी। सोमवार को ही उसकी पत्नी पहली विदा पर अपने मायके गई थी और रात में उसने प्रेमिका के साथ आत्महत्या कर ली।

प्रेमी जोड़े ने ट्रेन से कटकर दी जान, हाल में हुई थी युवक की शादी

married boy suicides with his lover in lalitpur
युवक युवती का शव लोगों को सुबह पटरियों के नीचे पड़ा मिला

मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे सिलगन गेट से ललितपुर स्टेशन की ओर पटरियों पर युवक का क्षतविक्षत शव व उससे थोड़ी दूरी पर युवती का शव पड़ा हुआ लोगों ने देखा। इसकी जानकारी रेलवे फाटक पर तैनात गेटमैन को दी। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और बरामद आधार कार्ड से युवक की पहचान हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमी जोड़े ने ट्रेन से कटकर दी जान, हाल में हुई थी युवक की शादी

married boy suicides with his lover in lalitpur
राखी और मोनू की फाइल फोटो - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ललितपुर
मोनू सोमवार की दोपहर 12 बजे से अपने घर से गायब था। उसकी मोटरसाइकिल टीकमगढ़- सिंगरौली रेलवे लाइन के बगल में खड़ी मिली। युवती की पहचान मुहल्ला घुसयाना जेल चौराहा निवासी राखी (19) के रूप में हुई।
विज्ञापन

प्रेमी जोड़े ने ट्रेन से कटकर दी जान, हाल में हुई थी युवक की शादी

married boy suicides with his lover in lalitpur

मोनू सोमवार की दोपहर बारह बजे घर से निकला था, जबकि राखी अपनी बुआ के घर मध्य प्रदेश के बीना में थी। बीना जाकर मोनू ने राखी को अपने साथ लिवा लिया और रात में सिलगन फाटक के पास दोनों ने आत्महत्या कर ली। हादसे की जानकारी मिलने पर दोनों के घरों में कोहराम मच गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed