{"_id":"57c543e94f1c1bc6602cbd69","slug":"polytechnic-students-protest-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिजल्ट देख चकराया स्टूडेंट, पहुंचा नंबर कम करवाने","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
रिजल्ट देख चकराया स्टूडेंट, पहुंचा नंबर कम करवाने
Wed, 31 Aug 2016 06:40 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Wed, 31 Aug 2016 06:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गाजियाबाद के सुरेशदीप पॉलीटेक्निक में इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के छात्र हर्ष प्रताप चंद ने जब अपना रिजल्ट देखा तो अचंभे में पड़ गए। उन्हें प्रथम वर्ष एप्लाइड फिजिक्स के पेपर में 230 अंक मिले थे जबकि यह पेपर अधिकतम 50 अंक का ही होता है।
वह अपना रिजल्ट सुधरवाने के लिए लखनऊ के बासमंडी चौराहा स्थित प्राविधिक शिक्षा परिषद कार्यालय में कई चक्कर लगा चुके हैं।
2 of 4
प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
यह अकेला ऐसा केस नहीं बल्कि रोजाना बड़ी संख्या में छात्र अपना रिजल्ट सही कराने के लिए परिषद कार्यालय दौड़ रहे हैं। सोमवार को जब इन छात्रों पर किसी ने ध्यान नहीं दिया तो इन्होंने सड़क जाम कर प्रदर्शन का प्रयास किया। हालांकि तुरंत ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभालकर उन्हें परिषद कार्यालय के अंदर भेजा। पॉलीटेक्निक के रिजल्ट में इस साल बड़ी संख्या में गड़बड़ियां सामने आई हैं। किसी छात्र को अधिकतम अंकों से भी अधिक अंक मिल गए तो किसी को जीरो।
3 of 4
प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
अब प्रदेश भर के तमाम पॉलीटेक्निक छात्र रिजल्ट में सुधार के लिए दौड़ रहे हैं। इनमें सबसे अधिक समस्या अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए है जो रिजल्ट के बिना न कहीं नौकरी कर सकते हैं और न आगे की पढ़ाई। छात्रों ने बताया कि वे कई बार यहां आकर अपनी शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती। हर बार यही कहकर टाल दिया जाता है कि जल्द ही रिजल्ट अपडेट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
छात्रों के अनुसार, वे प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आते हैं। उनके लिए रोज यहां आना संभव नहीं। लेकिन अपने भविष्य की चिंता के चलते आ रहे हैं। इससे उनका पैसा और समय दोनों बर्बाद हो रहा है। कॅरिअर भी दांव पर है।
‘कुछ छात्रों के रिजल्ट में गड़बड़ी सामने आई है। जो छात्र शिकायत कर रहे हैं उनमें सुधार कराया जा रहा है। जल्द ही सभी रिजल्ट सही हो जाएंगे’ - संजीव सिंह, सचिव प्राविधिक शिक्षा परिषद उप्र
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।