फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वर्चस्व-2017 में स्टूडेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, इनके मूव्स को हर किसी ने सराहा, तस्वीरें

Mon, 20 Nov 2017 04:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 20 Nov 2017 04:39 PM IST
विज्ञापन
Menfest varchasav 2017 in IIM Lucknow

आईआईएम लखनऊ के मेनफेस्ट वर्चस्व-2017 में स्टूडेंट्स ने एक के बाद एक धमाकेदार परफॉर्मेंस दी।‌ हाई वोल्टेज पर ‘डेस्पासीतो’ चालू था, परफॉर्मर्स के साथ-साथ स्टूडेंट्स में भी कई थिरक रहे थे, अचानक ‘बाबा... दरवाजा खोल दें बाबा!’ गूंजा और दर्शक हंसते-हंसते लोटपोट हो गए। आईआईएम लखनऊ में आयोजित मेनफेस्ट-वर्चस्व 2017 के ‘ड्यूएक्स डांस’ इवेंट में आईटी कॉलेज की डांस परफॉर्मर्स समृद्धि और शालोमी लजारस ने कुछ इसी अंदाज में करने का प्रयास किया। (परफॉर्मेंस देते स्टूडेंट्स।)

Menfest varchasav 2017 in IIM Lucknow

दिन का आगाज ड्यूएक्स डांस से हुआ, जिसमें नेशनल पीजी कॉलेज की सृष्टि और अनुष्ठा, जेपी इंस्टीट्यूट नोएडा से जसप्रीत-स्पर्श, केजीएमयू से अंशुल-संगीता, दिल्न्ली से इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स भावुक-अनुपमा, इग्नू लखनऊ से थिया-अधिराज, यहोवा आर्ट्स से आकाश-पिंकी, दिल्ली के स्कूली छात्र अमन-शोएब, चित्रा डिग्री कानपुर से कुनाल और कुनाल और सत्यवती कॉलेज दिल्ली से स्पाइकी-रितु ने एक के बाद एक धमाकेदार परफॉर्मेंस दीं।

Menfest varchasav 2017 in IIM Lucknow

इन सभी परफॉर्मेंस की खास बात रही कि इन्हें किसी कैटेगरी में नहीं बांधा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Menfest varchasav 2017 in IIM Lucknow

 इन परफॉमर्स में अमन और शोएब दिल्ली की एक सरकारी स्कूल की क्लास 12वीं के स्टूडेंट्स थे। उनके हिप-हॉप डांस को सभी कॉलेजों के दर्शकों ने खूब सराहा। अमन ने बताया कि वे वर्चस्व में शामिल होना चाहते थे और इसके लिए उन्होंने अपने डांस का वीडियो बनाकर आईआईएम की इस आयोजन समिति को भेजा। उन्हें यह बहुत पसंद आया और परफॉर्म करने के लिए बुला लिए गए। दूसरी ओर आकाश और पिंकी अपने परफॉर्मेंस के लिए सबसे अधिक सराहे गए। (परफॉर्मेंस देते स्टूडेंट्स।)

विज्ञापन
Menfest varchasav 2017 in IIM Lucknow

परफॉर्मेंस के दौरान एक स्टूडेंट।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed