फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CBSE 12वीं की परीक्षा में इन्होंने किया नाम रोशन, पढ़े- इनकी सफलता की कहानी

Mon, 29 May 2017 03:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 29 May 2017 03:20 PM IST
विज्ञापन
CBSE toppers of Lucknow.
CBSE toppers - फोटो : amar ujala

सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लखनऊ में इति सिंह ने टॉप किया है। इस परीक्षा में कई होनहारों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। इति के साथ ही आर्मी पब्लिक स्कूल की अनुष्का बिष्ट ने 97.6 प्रतिशत, आरएलबी के आस्था रौतेला ने 97.6 प्रतिशत और विवेक राय ने 97.6 प्रतिशत अंक हासिल कर राजधानी में दूसरे स्थान पर रहे।

CBSE toppers of Lucknow.

एनसीईआरटी बुक्स और सेल्फ स्टडी पर करें भरोसा
इति सिंह : 97.8 प्रतिशत

यह नहीं सोचा था कि इतने नंबर आएंगे, पर 95 फीसदी से ज्यादा नंबर आने का भरोसा जरूर था। स्कूल की पढ़ाई के साथ ही स्टूडेंट्स को एनसीईआरटी की किताबों से अच्छी तरह तैयारी करनी चाहिए। यह कहना है सीबीएसई 12वीं में 97.6 प्रतिशत नंबर हासिल करने वाली छात्रा इति सिंह का। दिल्ली पब्लिक स्कूल इंदिरानगर की छात्रा इति केे पिता अरुण कुमार सिंह फूड एंड सिविल सप्लाई विभाग में अधिकारी हैं। इति की मां राजकुमारी सिंह गृहिणी हैं। जेईई-एडवांस क्वालीफाई कर चुकी इति इंजीनियरिंग में अपना नाम रोशन करना चाहती हैं। मॉडरेशन विवाद पर इति का कहना है कि सरकार का फैसला सही है। इति के अनुसार अपने उसका सपना इंजीनियर बनने का है इसीलिए उसने साइंस स्ट्र्रीम से पढ़ाई की। स्टूडेंट्स को अपनी पसंद के ही विषय लेने चाहिए।

स्ट्रेटजी : एनसीईआरटी की किताबों से तैयारी और लक्ष्य पर फोकस।

टिप्स : नोट्स बनाएं ताकि रिवीजन में आसानी हो।

रिपोर्ट कार्ड : इंग्लिश : 100, मैथ्स : 97, फिजिक्स :100, केमिस्ट्री : 95, इन्फॉर्मेशन प्रैक्टिसेज : 97

CBSE toppers of Lucknow.

पढ़ाई की लगन हो तो हर मुश्किल आसान
विवेक राय : 97.6 फीसदी

पिता कुशीनगर में किसान हैं। मैं और मेरा भाई दोनों यहां पर किराए का कमरा लेकर पढ़ाई करते हैं। पिता की मेहनत को सार्थक करना ही मेरा मकसद है। इसलिए पढ़ाई में दिन रात एक करना मेरी मजबूरी है। ये शब्द हैं आरएलबी स्कूल के विवेक राय के। विवेक ने सीबीएसई 12वीं में 97.6 फीसदी नंबर हासिल किए हैं। उनके अनुसार क्लास में टीचर्स के साथ ही घर वालों की प्रेरणा ने बहुत मदद की है। विवेक  ने बताया कि एनसीईआरटी की किताबों से तैयारी करने का उसे सबसे ज्यादा फायदा मिला। केमिस्ट्री में तो ज्यादातर सवाल एनसीईआरटी की किताब से ही आए। विवेक के पिता अनूप राय किसान हैं जबकि मां सुमन राय शिक्षिका हैं।

स्ट्रेटजी : पांच से छह घंटे रोजाना पढ़ाई। हर टॉपिक को समझने की कोशिश की। अंतिम समय में रिवीजन पर विशेष ध्यान दें।

टिप्स : रटने के बजाय सब्जेक्ट्स को समझने का प्रयास करें। आठ घंटे की नींद जरूर लें। नींद पूरी होगी तो पढ़ा हुआ दिमाग में रुकेगा।

रिपोर्ट कार्ड : इंग्लिश : 95, मैथ्स : 99, फिजिक्स : 98, केमिस्ट्री : 97, कंप्यूटर साइंस : 99

विज्ञापन
विज्ञापन
CBSE toppers of Lucknow.

सोशल मीडिया से बनाकर रखी दूरी
आस्था रौतेला : 97.6 प्रतिशत

अच्छे रिजल्ट के लिए एकाग्रचित्त होना बहुत जरूरी है। इसलिए बेहतर होगा कि पढ़ाई के समय केवल पढ़ाई की जाए। मैंने अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर लगाया था। यहां तक कि जहां मेरे साथी सोशल मीडिया पर लगे रहते थे, वहीं मैंने अपना अकाउंट तक नहीं बनाया था। यह कहना है 97.6 फीसदी नंबर हासिल करने वाली आरएलबी की छात्रा आस्था रौतेला का। आस्था के पिता घनश्याम सिंह रौतेला प्राइवेट लैब टेक्नीशियन हैं। वहीं, मां दीपा रौतेला गृहिणी हैं। आस्था का लक्ष्य डॉक्टर बनना है।

स्ट्रेटजी : एनसीईआरटी की बुक्स से पढ़ाई और हर सब्जेक्ट्स पर बराबर ध्यान।

टिप्स : लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें। एनसीईआरटी बुक्स से पढ़ें। सवालों का लिखकर अभ्यास करें।

रिपोर्ट कार्ड : केमिस्ट्री : 97, फिजिक्स : 95, बायो : 98, इंग्लिश : 99, इन्फॉर्मेशन प्रैक्टिसेज: 99

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed