फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिप-हॉप और डिस्को पर इनके अंदाज ने जमाया रंग, देखिए तस्वीरें-

Mon, 20 Nov 2017 04:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 20 Nov 2017 04:45 PM IST
विज्ञापन
manfest in iim lucknow
मैनफेस्ट वर्चस्व में डांस परफॉर्मेंस देती स्टूडेंट। - फोटो : amar ujala

आईआईएम में आयोजित तीन दिवसीय मैनफेस्ट वर्चस्व 2017 के आखिरी दिन रविवार को डांस धमाल के साथ प्रबंधन संबंधित कार्यक्रमों के नाम रहा। मैनेजमेंट स्टूडेंट्स ने एक के बाद एक धमाकेदार परफॉर्मेंस देकर खूब तालियां बटोरीं।

manfest in iim lucknow
मैनफेस्ट वर्चस्व में डांस परफॉर्मेंस देती स्टूडेंट। - फोटो : amar ujala
वर्चस्व के वाइब्स इवेंट में प्रतिभागी छात्रों ने पाश्चात्य गीतों पर भारतीय नृत्य की मनोरम छटा बिखेरी। किसी ने कथक नृत्य पेश कर तालियां बटोरी तो किसी ने डिस्को व हिप-हॉप की प्रस्तुति से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। 
 
manfest in iim lucknow
नृत्य करती छात्रा - फोटो : amar ujala
प्रतिभागी अपने साथ गानों व संगीत की सीडी साथ लेकर आए थे। सभी ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। इसके अलावा ओडिसी नृत्यांगना कविता द्विवेदी ने अपनी टीम के साथ मनोरम नृत्य पेश कर मौजूद युवाओं का ध्यान आकर्षित किया। इस मौके पर फेस पेंटिंग और पेपर डांस का भी आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
manfest in iim lucknow
‘लखनऊ सिटी रन’ में भाग लेते लोग। - फोटो : amar ujala
इससे पहले सुबह महिला सशक्तीकरण और सुरक्षा मुद्दों को लेकर ‘लखनऊ सिटी रन’ का आयोजन किया गया, जिसमें शहरियों के साथ भावी प्रबंधकों ने महिलाओं के लिए सुरक्षित व सम्मानित माहौल देने का संदेश दिया। 
विज्ञापन
manfest in iim lucknow
‘लखनऊ सिटी रन’ में भाग लेतीं छात्राएं। - फोटो : amar ujala
पुरुष वर्ग में आर्मी के अवध नारायण यादव प्रथम रहे जबकि दिलीप कुमार पटेल दूसरे और रवि कुमार पाल तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, महिला वर्ग में सुधा सिंह प्रथम जबकि हेमलता शर्मा दूसरे और यूपी पुलिस की जसविंदर कौर तीसरे स्थान पर रहीं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed