अगर आपको नींद ना आने की समस्या है तो करें ये उपाय
अगर आपको नींद ना आने की समस्या है तो करें ये उपाय
शवासन
ये सबसे आसान आसनों में से एक माना जाता है। सबसे पहले अपनी चटाई पर सीधे लेट जाएं, अपनी हथेलियों को सीधे रखें और एकदम ढीला छोड़ दें। दोनों पैरों के बीच करीब एक फुट का गैप बनाएं। अपनी आंखों को बंद कर दें और पूरा ध्यान श्वास लेने पर लगाएं। इससे तनाव दूर होता है और आसानी से नींद आती है। इसे आप 5-6 मिनट तक कर सकते हैं।
अगर आपको नींद ना आने की समस्या है तो करें ये उपाय
सर्वांगासन
इसे करने के लिए पीठ के बल लेटें और दोनों हाथों को कमर पर रखें। साथ ही पैरों को जोड़ कर रखें। सांस भरते हुए दोनों पैरों को पहले 30 डिग्री के कोण तक ऊपर उठाएं। कुछ सेकेंड इस मुद्रा में रहने के बाद फिर साथ 60 डिग्री तक और फिर 90 डिग्री तक उठाएं। कुछ सेकेंड इस मुद्रा में रहने के बाद पैरों को नीचे लाते हुए सांस छोड़ें और शवासन में लेट जाएं।
अगर आपको नींद ना आने की समस्या है तो करें ये उपाय
अधो-मुख शवासन
इसे करने के लिए पेट के बल लेटें। अपने सिर को जमीन से लगाएं और दोनों पैरों के बीच एक फुट का अंतर रखें। हथेलियों को कंधों के समांतर जमीन पर रखें। अब सांस लेते हुए शरीर के मध्य भाग को ऊपर उठाएं। ध्यान रहे कि इसमें हाथ सीधे हो और पैरों का भार पंजों पर हो। इसमें शरीर का आकार पर्वत की तरह होना चाहिए और सिर जमीन से सटा हो।
अगर आपको नींद ना आने की समस्या है तो करें ये उपाय
इसमें आपको झुक कर खड़ा होना होता है लेकिन ध्यान रहे कि आपकी कमर एकदम सीधी हो। इससे दिमाग शांत होता है और तनाव मिटता है। दमा के रोगियों के लिए भी ये आसन कारगर होता है।